फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will be in a stringent security circle in Jhansi, 52 companies of paramilitary forces will come

झांसी में 52 अर्धसैनिक बलों के जिम्मे होगी पोलिंग बूथों की सुरक्षा

Fri, 11 Feb 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Will be in a stringent security circle in Jhansi, 52 companies of paramilitary forces will come
झांसी। बीस फरवरी को झांसी में मतदान कड़े सुरक्षा घेरे में कराया जाएगा। चार विधानसभा सीटों के 1735 पोलिंग बूथों की सुरक्षा का जिम्मा अर्धसैनिक बलों पर रहेगा। इसके लिए यहां सीआईएसएफ की 52 कंपनी तैनात की गई हैं। इसके अतिरिक्त गैर जनपदों से करीब छह हजार पुलिस कर्मी भी इलेक्शन ड्यूटी के लिए आ रहे हैं। इनमें 400 इंस्पेक्टर और दरोगा भी शामिल हैं। अफसरों का कहना है कि 15 फरवरी से पुलिस बल के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में कुल 925 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1735 पोलिंग बूथों में मतदान होगा। इनमें से 196 क्रिटिकल बूथ एवं 20 को बर्नेबल बूथ के तौर पर चिन्हित किया गया है। मतदान के दौरान इन सभी मतदान केंद्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की रहेगी। मतदान के दौरान केंद्रों के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। बूथ के अंदर एवं उसके बाहर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगेे जबकि मतदान केंद्र की बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की होगी। इसके अलावा संवेदनशील बूथों पर पीएसी को तैनात किया जाएगा। एडीजी भानु भाष्कर भी यहां पहुंचकर सुरक्षा प्लान का जायजा लेकर जा चुके। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी का कहना है केंद्रीय सुरक्षा बल का 15 फरवरी से यहां पहुंचना आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभावार मतदान केंद्रों का ब्यौरा
विधानसभा मतदान केंद्रों की संख्या मतदेय स्थल 1250 मतदाता से अधिक के बूथ
बबीना 250 397 4
झांसी नगर 115 424 -
मऊरानीपुर 275 484 -
गरौठा 285 430 -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed