{"_id":"65d8fb724064f5211f0b1ba4","slug":"will-be-able-to-turn-left-even-at-red-light-signals-will-be-installed-at-intersections-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-268415-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लाल बत्ती में भी बायीं ओर मुड़ सकेंगे, चौराहों पर लगेंगे संकेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लाल बत्ती में भी बायीं ओर मुड़ सकेंगे, चौराहों पर लगेंगे संकेतक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर के प्रमुख चौराहों पर जल्द ही फ्री लेफ्ट टर्न व्यवस्था होगी। ऐसे में चौराहों पर लाल बत्ती (रेड सिग्नल) होने पर भी बायीं ओर मुड़ सकेंगे। वाहनों की कतार में फंसना नहीं पड़ेगा। अभी कई बड़े महानगरों में ये व्यवस्था लागू है। अगले 27 सालों को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम द्वारा बनवाए गए मोबिलिटी प्लान के तहत ये व्यवस्था की जाएगी।
नगर निगम ने राइट्स कंपनी से कम्प्रहैंसिव मोबिलिटी प्लान तैयार करवाया है। इसमें ग्वालियर रोड, फिल्टर रोड क्रॉसिंग, कैंट क्रॉसिंग पर आरओबी, शहर के चारों तरफ रिंग रोड, आठ मुख्य चौराहों को अपग्रेड करना, तीन बस टर्मिनल बनाना, शहर की 32 सड़कों का चौड़ीकरण, समान ढोने के लिए दो स्थान, वन-वे रोड समेत पांच जगहों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। इस ड्राफ्ट को तीन चरणों में पूरा करना है। पहला चरण 2027, दूसरा चरण 2032 और तीसरा चरण 2032 से 2051 तक के लिए प्रस्तावित किया गया है। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मोबिलिटी प्लान को सभी विभागों के सामने रखा गया। विभागों को बताया गया कि वो इसी मोबिलिटी प्लान को मद्देनजर रखते हुए योजना तैयार कर सकते हैं। ताकि, सुनियोजित तरीके से शहर का विकास हो सके। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि बीकेडी, इलाइट, इलाहाबाद बैंक चौराहा, चित्रा समेत शहर के प्रमुख चौराहे फ्री लेफ्ट टर्न होंगे। यानी कि बायीं तरफ जाने वाले लोगों को लाल बत्ती होने पर भी मुड़ने में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए चौराहों संकेतक बनाए जाएंगे। जल्द ही फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा।
फुटपाथ बनेंगे, अतिक्रमण भी हटेगा
झांसी। शहर के मुख्य मार्गों में जहां-जहां फुटपाथ नहीं हैं। नगर निगम द्वारा वहां पर फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा ज्यादातर जगहों पर फुटपाथ पर कब्जा है। इन फुटपाथों से कब्जा हटवाया जाएगा।