{"_id":"69f9105bca63a207f80f51d0","slug":"wifes-obscene-video-sent-to-husbands-mobile-phone-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-788877-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पति के मोबाइल पर भेजा पत्नी का अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पति के मोबाइल पर भेजा पत्नी का अश्लील वीडियो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में विवाहिता का अश्लील वीडियो उसके पति के मोबाइल पर भेजकर युवक वायरल करने की धमकी दे रहा है। पति ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना प्रेमनगर के गढ़िया मोहल्ला के युवक ने पुलिस को बताया कि नगरा निवासी दीपक उसकी पत्नी को पिछले तीन साल से मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। आरोपी ने उसकी पत्नी की कई निजी तस्वीर और वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड किया हुआ है। पत्नी को यह वीडियो दिखाकर अपनी बात मानने के लिए मजबूर कर रहा है। पत्नी के इन्कार करने पर दो दिन पहले आरोपी ने यह वीडियो उसे भेज दिया। आरोपी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक मामला दर्ज कर साइबर एंगल से भी जांच कराई जा रही है।