फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife went with lover, husband dies in suspicious condition

पत्नी प्रेमी के साथ गई, पति की संदिग्धावस्था में मौत

Thu, 01 Sep 2022 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wife went with lover, husband dies in suspicious condition
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में पत्नी के अपने प्रेमी के साथ चले जाने के बाद पति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम मैरी निवासी सोनू नामदेव (32) मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करता था। उसकी छह साल पहले शादी विनीता से हुई थी। सोनू पिछले दो माह से पत्नी के साथ उसके मायके मेडिकल के पीछे स्थित गुमनावारा में रह रहा था। सोनू की सास शशि मेडिकल में स्वीपर के पद पर कार्यरत है। मंगलवार की सुबह वह ड्यूटी पर गई हुई थी। वह सोनू और विनीता को घर पर छोड़ गई थी। शाम को वापस लौटी तो बेटी घर पर नहीं मिली। पता चला कि वह क्षेत्र के ही एक युवक के साथ चली गई है। इसी दरम्यान सोनू नशे में धुत होकर घर पहुंच गया। वह पत्नी के चले जाने पर सास से झगड़ा करने लगा। समझाबुझाकर सास ने उसे घर के एक कमरे में सोने के लिए भेज दिया। सुबह उसका शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां मृतक के चचेरे भाई नन्नू ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed