{"_id":"6aa7ad1ce41156e07c0980cc","slug":"jhansi-jda-to-acquire-40-781-hectares-of-land-for-40-crore-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 40 करोड़ में 40.781 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करेगा जेडीए, सत्यापन होते ही काम हो जाएगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 40 करोड़ में 40.781 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करेगा जेडीए, सत्यापन होते ही काम हो जाएगा शुरू
Mon, 14 Sep 2026 01:45 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:45 PM IST
सार
अपर जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी को भेजे गए पत्र में जमा की गई धनराशि का सत्यापन एक सप्ताह में करने के लिए कहा है। सबकुछ ठीक मिलते ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जेडीए, झांसी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
करारी और रुंदकरारी में बची हुई भूमि अधिग्रहण करने की कवायद तेज हो गई है। जेडीए ने 40.781 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए 40.75 करोड़ रुपये बैंक में जमा करा दिए हैं। इसका सत्यापन होते ही अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत जेडीए करारी और रुंदकरारी में एक हजार एकड़ में नया झांसी विकसित कर रहा है। अब तक लगभग 900 एकड़ जमीन जेडीए क्रय कर चुका है, जो कुल भूमि का करीब 82 फीसदी है। ऐसे में अब जेडीए प्रशासन जमीन का अधिग्रहण और गांव सभा की भूमि लेगा। बताया गया कि 43 काश्तकारों की भूमि का जेडीए को अधिग्रहण करना है। साथ ही लगभग 90 एकड़ गांव सभा की भूमि भी ली जानी है। जिला प्रशासन ने भूमि की कीमत का मूल्यांकन करा लिया। इसके बाद 40.75 करोड़ रुपये जमा करने के लिए कहा गया। यह राशि 40.781 हेक्टेयर भूमि के पूर्ण अधिग्रहण प्रस्ताव के तहत जेडीए ने बैंक में जमा करा दी है।
अब अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिव प्रताप शुक्ल ने मुख्य कोषाधिकारी को भेजे गए पत्र में जमा की गई धनराशि का सत्यापन एक सप्ताह में करने के लिए कहा है। फिर सत्यापन रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। सबकुछ ठीक मिलते ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा।