फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife poured liquor bottles into the drain, husband consumed poison

Jhansi News: पत्नी ने नाली में बहा दीं शराब की बोतलें, पति ने खाया जहर

Sun, 23 Jun 2024 05:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Wife poured liquor bottles into the drain, husband consumed poison
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पत्नी के शराब की दस बोतलों को नाली में बहा देने से दुखी होकर कारोबारी ने जहर निगल लिया। परिजनों के मुताबिक दो माह पहले ही कारोबारी ने अपने से 21 साल छोटी युवती से विवाह रचाया था लेकिन, दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखी शराब की बोतलों को नाली में बहा दिया। यह हरकत कारोबारी को नागवार गुजरी।

पाल कॉलोनी निवासी सुनील अतरौलिया (53) ब्याज पर पैसा देता था। उसने कॉलोनी में आलीशान दो मंजिला मकान बनाया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब सत्रह साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन, अक्तूबर में सुनील का तलाक हो गया। तलाक के बाद से सुनील दूसरी शादी करने की फिराक में लग गया। शादी के लिए उसने अखबारों में विज्ञापन तक छपवाए।
विज्ञापन


रिश्तेदारों की मदद से उसकी मुलाकात झांसी निवासी ज्योति से हुई। ज्योति उससे करीब 21 साल छोटी है। ज्योति शादीशुदा थी लेकिन, उसका पति उसे छोड़ जा चुका था। ज्योति की सात साल की बेटी है। दोनों शादी करने पर राजी हो गए। 19 अप्रैल 2024 को दोनों ने शादी कर ली। ज्योति का कहना है कि शादी के बाद मालूम चला कि सुनील शराब पीने का आदी है। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। बुधवार रात सुनील घर नहीं लौटा। दूसरे दिन सुबह आने पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर ज्योति ने घर में रखी शराब की दस बोतलें नाली में बहा दीं। यह बात सुनील को बहुत बुरी लगी। वह घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद उसने जहर निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते सुनील ने जहर खाया। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed