{"_id":"613a670a8ebc3e69ab40fda4","slug":"wife-murdered-by-bricking-in-domestic-dispute-jhansi-news-jhs2039240102","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद: ईंट मारकर पत्नी की हत्या, जुर्म कबूल कर खुद को किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद: ईंट मारकर पत्नी की हत्या, जुर्म कबूल कर खुद को किया पुलिस के हवाले
Fri, 10 Sep 2021 12:25 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:25 PM IST
सार
बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र स्थित दतिया गेट बाहर पठला मुहल्ले में घरेलू विवाद में गुस्से में आकर पति ने ईंट मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह एसएसपी आफिस पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र स्थित दतिया गेट बाहर पठला मुहल्ले में घरेलू विवाद का मामला सामनें आया हैं। गुस्से में आकर पति ने ईंट मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह एसएसपी आफिस पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भवानी सिंह परिहार ऑटो ड्राइवर है। पिछले छह माह से वह बेरोजगार है। इससे वह मानसिक रूप से तनाव में रहता था। वह मुहल्ले में ही परिवार से अलग मंदिर के पास एक कमरे में रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे पत्नी सिया देवी (45) कमरे की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
गुस्से में भवानी ने पत्नी सिया के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद भवानी कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला डालकर चला गया। घटना की भनक लगने पर उसका पुत्र पुष्पेंद्र कमरे पर पहुंचा। उसने दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला। अंदर मां खून से सनी अवस्था में पड़ी हुई थी। परिजन सिया को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं घटना को अंजाम देने के बाद भवानी परिहार पुलिस ऑफिस पहुंच गया। उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। ये देख वहां मौजूद पुलिस वालों ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया। बाद में उसे थाना कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। शाम को पुत्र पुष्पेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने भवानी परिहार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।