फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife murder his husband from lover

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने ही प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Wife murder his husband from lover
रक्सा में हुए राहुल उर्फ सोनू हत्या काण्ड में पकड़ा गया आरोपी आसिफ व वरामद कार। अमर उजाला
झांसी। बुधवार सुबह थाना रक्सा क्षेत्र में झांसी-ललितपुर हाईवे पर सड़क किनारे मिले युवक के शव की पुलिस ने गुत्थी सुलझा दी है। अवैध संबंधों में बाधा बनने पर युवक की पत्नी ने प्रेमी से अपने पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी समेत मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। निशानदेही पर कार व चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि बुधवार सुबह थाना प्रेमनगर के राजगढ़ निवासी राहुल कुमार उर्फ सोनू (29) का शव ललितपुर-झांसी हाईवे पर सिजवाहा के सड़क किनारे मिला था। घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी, सीओ सदर हिमांशु गौरव व एएसपी अभिजीत आर शंकर के नेतृत्व में दो टीमों को लगाया था। पुलिस ने चंद घंटे के भीतर घटना में शामिल थाना नवाबाद क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक चौराहा निवासी आसिफ को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि उसके राहुल की पत्नी पिंकी से अवैध संबंध थे। इसकी भनक लगने पर राहुल विरोध करने लगा। इस पर दोनों ने राहुल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 5 जनवरी की शाम 8 बजे आसिफ उसे शराब पिलाने अपने साथ ले गया। शराब की बोतल में नींद की गोलियां मिला दी। कार में दोनों ने बैठकर शराब की। राहुल के बेहोश होने के बाद वह कार लेकर झांसी-ललितपुर हाईवे पर पहुंचा। यहां चाकू से गला रेतकर हत्या करने के बाद राहुल के शव को सड़क किनारे फेंककर भाग निकला। पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। घर से कार व चाकू बरामद कर दोनोें को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसिफ ने पिंकी को व्हाट्सएप कॉल कर बताया था.. हटा दिया रास्ते का कांटा
झांसी। राहुल की हत्या करने के बाद आसिफ एक घंटे कार में शव रखकर घूमता रहा था। शव को ठिकाने लगाने से पहले प्रेमी ने पिंकी को व्हाट्सएप कॉल कर जानकारी दी। इस पर पिंकी बोली थी कि सही तरीके से शव को ठिकाने लगा देना। नहर में मोबाइल फेंककर आरोपी घर आ गया था। पुलिस ने जब गाड़ी बरामद की, उस समय भी गाड़ी में खून लगा हुआ था।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी आसिफ का राजगढ़ में एक महिला के घर आनाजाना था। महिला ने ही करीब चार माह पहले आसिफ की पिंकी से मुलाकात कराई थी। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकात होने लगी। वह रिंकी के घर आकर अवैध संबंध बनाने लगा। इस बात की भनक राहुल को लगने पर वह मारपीट करने लगा। लेकिन, वह आसिफ को नहीं जानता था। रोज-रोज की लड़ाई और अवैध संबंधों में बाधा बनने के चलते दोनों ने राहुल को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई।
एक जमीन का सौदा कराने की बात कहकर उसने राहुल से दोस्ती कर ली। इसके बाद 5 जनवरी की रात आठ बजे मिलने के बहाने राहुल को राजगढ़ में बुलाया और घटना को अंजाम दिया। शव को ठिकाने लगाने के लिए कार में रखकर एक घंटे तक घूमता रहा। आसिफ ने शव को ठिकाने लगाने से पहले पिंकी को राहुल के मोबाइल से व्हाट्सएप कालिंग कर हत्या की जानकारी दी थी। इसके बाद उसका मोबाइल नहर में फेंककर वह घर आ गया। बुधवार सुबह सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आसिफ को पकड़ा। पुलिस टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी संजय गुप्ता, रक्सा थानाध्यक्ष अमित गंगवार, प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह, बिजौली चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, डोंगरी चौकी प्रभारी ईश्वरदीन मौजूद रहे।

मोबाइल से मिले आपत्तिजनक फोटो
आसिफ के मोबाइल से पुलिस ने उसके व पिंकी के कई आपत्तिजनक फोटो भी बरामद किए हैं। वीडियो कॉलिंग के दौरान दोनों के स्क्रीनशॉट आसिफ खींच लेता था। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया। पूछताछ में पिंकी ने बताया कि वह आसिफ से शादी भी करना चाहती थी, लेकिन दोनों पकड़े जाएंगे, यह कभी नहीं सोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed