{"_id":"69fa606b40e1d99e720a0611","slug":"wife-injures-husband-in-beating-husband-files-police-report-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-790083-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi:पत्नी ने पति की कर दी पिटाई, मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी, विवाद की यह बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi:पत्नी ने पति की कर दी पिटाई, मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी, विवाद की यह बताई जा रही वजह
Wed, 06 May 2026 02:56 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:56 AM IST
सार
पति का आरोप है कि पत्नी ने उससे रुपये की मांग की थी। मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। घर का कैमरा और सामान की भी तोड़फोड़ कर डाली। शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी वीरेंद्र कुमार ने पत्नी के खिलाफ मारपीट एवं धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि तीन मई को वह अपने घर की ऊपरी मंजिल पर थे। उसी दौरान पत्नी श्वेता उनके पास पहुंचकर तीस लाख रुपये मांगने लगी। वीरेंद्र के पैसा देने से इन्कार करने पर श्वेता ने नाराज होकर उस पर हमला बोल दिया। वहां रखे पानी के लोटे से उस पर वार कर दिया, जिससे उसको चोट आ गई। पत्नी गाली-गलौज करने लगी। उसके विरोध करने पर पत्नी ने जान से मारने के साथ ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उसने नीचे कमरे में जाने पर वहां भी उसे पीटा। घर में रखे फर्नीचर भी तोड़ डाले। कैमरे को तोड़कर नष्ट कर दिया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर श्वेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पत्नी ने भी कराया मामला दर्ज
थाना प्रभारी जेपी चौबे का कहना है कि दंपती के बीच विवाद चल रहा है। पत्नी श्वेता ने भी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।