फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   wife do shave for husband

लॉकडाउन का पालन, बचा रहीं पति की ‘जेब’, श्रीमती जी कर रहीं शेव

Mon, 13 Apr 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
wife do shave for husband
खाती बाबा निवासी रजनीश श्रीवास्तव की हजामत बनातीं पत्नी निशि श्रीवास्तव।
झांसी। लॉकडाउन में नाई की दुकानें बंद हैं। दाढ़ी बढ़ने से चेहरा बालों से ढका जा रहा है। गर्मी में बढ़ते बाल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। ऐसे में लोग घर पर ही हजामत बनवा रहे हैं। कोई पत्नी से शेविंग बनवा रहा है, तो बच्चों से दाढ़ी सेट करा रहा है और उनके बालों की कटिंग भी कर रहा है। घरों में कैंची, ब्लेड और रेजर से जमकर प्रयोग किए जा रहे हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर बंद होने महिलाएं भी थ्रेडिंग करवानेे में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

------
पत्नी से बनवाई शेव
खातीबाबा निवासी रेलकर्मी रजनीश श्रीवास्तव ने पत्नी निशि श्रीवास्तव ने अपनी शेव बनवाई। कई दिनों से उनकी दाढ़ी बढ़ती जा रही थी। नाई की दुकान नहीं खुलने से परेशान थे। रजनीश श्रीवास्तव कहते हैं कि लॉकडाउन का मतलब है कि घर से नहीं निकलें। छोटे-छोटे काम घर में ही हो सकते हैं।
विज्ञापन

--------
बेटी ने बनाई पापा की दाढ़ी
माउंट लिट्रा स्कूल के पास निवासी गोपाल स्वरूप श्रीवास्तव भी शेविंग के लिए परेशान थे। वे हर सप्ताह नाई की दुकान पर जाकर शेव बनवाते थे। उन्होंने रविवार को बेटी ओशीन से शेविंग कराई। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का पालन करने के लिए घर से निकल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के बाल किए सेट
नंदनपुरा निवासी वैभव माहेश्वरी ने दोनों बेटों के बाल सेट किए। इसके साथ उन्होंने बच्चों से अपनी शेविंग कराई। बेटे मनन और रिमन ने ब्रुश से पापा के क्रीम लगाई। इसके बाद रेजर से वैभव माहेश्वरी ने अपनी शेव बनवाई। उन्होंने कहा कि शेविंग बनाने में बच्चों को अच्छा लग रहा है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed