फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife did not give money for liquor, young man hanged himself

Jhansi News: पत्नी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, युवक ने लगा ली फांसी

Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Wife did not give money for liquor, young man hanged himself
पैसा मांगने पर होता था विवाद, ईसाई टोला मोहल्ले का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। ईसाई टोला मोहल्ले में शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी से नाराज पति ने फंदे से लटक कर जान दे दी। रविवार की रात उसने पत्नी की पिटाई भी की थी। इसके बाद कमरे के बाहर सो गया। सोमवार को उसका शव पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में रस्सी से लटका मिला।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ईसाई टोला निवासी मनोज माहौर (37) पुत्र किशोरी लाल प्राइवेट काम करता था। पत्नी बबीता घरेलू सहायिका है। परिजनों का कहना है मनोज शराब पीने का आदी था। जितना पैसा कमाता था, पूरा शराब पीने में उड़ा देता था। इस बात पर पत्नी बबीता से उसकी अक्सर लड़ाई होती थी। दो दिन पहले मनोज ने बबीता से पैसा मांगा लेकिन, उसने देने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर मनोज घर से चला गया।
विज्ञापन

रविवार को लौटकर आया तब फिर उसने पत्नी से पैसा मांगना शुरू कर दिया लेकिन, पत्नी पैसा देने को राजी नहीं हुई। नाराज होकर मनोज ने पत्नी को पीट दिया। रात को मनोज शराब पीकर लौटा। पत्नी को कमरे के अंदर सुलाकर बाहर सो गया। सोमवार भोर में निर्माणाधीन मकान के पिलर पर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी मनमोहन ने लाश देखकर शोर मचाया। इंस्पेक्टर आनंद सिंह का कहना है कि घरेलू विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में पत्नी के अलावा बेटा नैतिक (13) एवं वीरू (10) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed