{"_id":"67da81cc0366f6641406872c","slug":"wife-body-was-found-hanging-from-noose-a-week-after-the-death-of-husband-in-lalitpur-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति की मौत के एक हफ्ते बाद फंदे से लटकी मिली पत्नी की लाश, घर में चल रही थीं तेरहवीं को लेकर तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति की मौत के एक हफ्ते बाद फंदे से लटकी मिली पत्नी की लाश, घर में चल रही थीं तेरहवीं को लेकर तैयारियां
Wed, 19 Mar 2025 02:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:16 PM IST
सार
ललितपुर में पति की खुदकुशी के एक हफ्ते बाद पत्नी की लाश फंदे से लटकी मिली। पति की जहर के सेवन से मौत हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के ललितपुर में पति के आत्महत्या करने के सात दिन बाद पत्नी ने रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सतरवांस निवासी शेरसिंह की विषाक्त के सेवन से करीब एक सप्ताह पूर्व मौत हो गई थी।
जिसके बाद परिजन उसकी अस्थियां लेकर प्रयागराज गए थे। मंगलवार को परिजन प्रयागराज से वापस लौटकर आए। घर में तेरहवीं को लेकर तैयारियां की जा रही थी। मंगलवार की रात को शेरसिंह की पत्नी अंजलि (22) ने खाना खाया और सो गई।
बुधवार की सुबह जब परिजन जागे और घर के पीछे स्थित टपरे में गए तो यहां टीनशैड में लगे लोहे के पाइप पर रस्सी के फंदे पर मृतावस्था में लटकता मिला। सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
इधर सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष वाले भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को शव भी नहीं उतारने दिया।
सूचना मिलने पर कस्बा बिरधा चौकी प्रभारी सहित पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने मायके वालों को समझाया और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंजलि ने डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन