फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife beat her husband to death with stick

पत्नी ने लाठी से पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतारा

Thu, 21 Apr 2022 09:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Wife beat her husband to death with stick
झांसी। पूंछ थाना इलाके में एक महिला ने लाठी से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में उससे पूछताछ जारी है। वहीं घटना से क्षेत्र में सनसनी है। जबकि, परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पूंछ के ग्राम बाबई निवासी बृजलाल अहिरवार मैनपुरी जिले में सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी की आठ साल पहले मौत हो गई थी। वे मैनपुरी में अकेले रहते हैं। जबकि, उनके दो पुत्र अपने-अपने परिवार के साथ गांव में एक ही मकान में रहते हैं। बड़े बेटे पुष्पेंद्र अहिरवार (27) की शादी सात साल पहले जालौन जिले के मरगाय निवासी रमाकांति से हुई थी। कुछ साल पहले पुष्पेंद्र को शराब पीने की लत लग गइ। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात तकरीबन आठ बजे पुष्पेंद्र शराब पीकर घर आया। इसी दरम्यान उसका पत्नी से झगड़ा होने लगा। गुस्से में पत्नी ने कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली और पुष्पेंद्र पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। घटना के समय पुष्पेंद्र का छोटा भाई राघवेंद्र गांव गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी ऋतु अकेली थी। ऋतु ने दरवाजा खोलने के लिए कहा, लेकिन उसकी सुनी नहीं गई। सूचना पाकर छोटा भाई और आसपास के लोग घर पहुंच गए। तकरीबन दस मिनट बाद कमरे का दरवाजा खुला तो पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायलावस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। भाई राघवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रमाकांति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। बता दें कि पुष्पेंद्र बीएड की पढ़ाई कर रहा था। जबकि, उसकी पत्नी रमाकांति बीए पास है। उनके चार साल की एक बेटी काव्या है। पुष्पेंद्र की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पहले गुस्सा और बाद में पछतावा
झांसी। गांव वालों के पहुंचने पर रमाकांति ने कमरे का दरवाजा आसानी से नहीं खोला। गांव वालों द्वारा कसम दिलाए जाने के बाद उसने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने के बाद वो घायल पति को उठाने नहीं दे रही थी। गांव वालों ने किसी तरह उसे समझाया और पुष्पेंद्र को मेडिकल लेकर आए। वहीं, पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी पत्नी थाने में बैठकर फूट-फूटकर रोती रही। उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed