फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Why not open for the transfer of passengers?

हस्तांतरण हुआ तो यात्रियों के लिए क्यों नहीं खुला?

Wed, 14 Dec 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Why not open for the transfer of passengers?
bus stand , jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
बस स्टैंड पर छह महीने पहले बनकर तैयार हो चुके प्रतीक्षालय का हस्तांतरण भी हो चुका लेकिन अभी इसे यात्रियों के लिए नहीं खोला जा सका है। यह मामला अधिकारी और नेता एक दूसरे टाल रहे हैं। कोई सही स्थिति नहीं बताता। दो दिन पहले झांसी आई केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने भी कहा था कि वह खुद प्रतीक्षालय जाकर स्थिति पता करेंगी, लेकिन नहीं गईं।    
विज्ञापन

यह प्रतीक्षालय क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती की सांसद निधि से 11 लाख रुपये में मई में बनकर तैयार हो गया था। तब से उद्घाटन का इंतजार है। सर्दी में यात्री ठिठुर रहे हैं लेकिन किसी को इनकी चिंता नहीं है। बताया गया कि यात्री प्रतीक्षालय का हस्तांतरण लगभग तीन माह पूर्व नगर निगम को किया जा चुका है। लेकिन इसे आम जनता के लिए अब तक क्यों नहीं खोला गया यह वजह स्पष्ट न हो सका। यात्री प्रतीक्षालय के न खुलने की वजह कुछ निजी बस आपरेटरों की राजनीति बताई जा रही है, लेकिन खुलकर कोई भी यह कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


चार दिन के भीतर खुल जाएगा
यात्री प्रतीक्षालय की हस्तांतरण की जानकारी क्षेत्रीय संासद ने ली थी। कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। फाइल जिला प्रशासन के पास है। चार दिन के भीतर खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. जगदीश सिंह चौहान, भाजपा सांसद प्रतिनिधि

जल्द खोला जाएगा प्रतीक्षालय
नगर निगम को अगर यात्री प्रतीक्षालय का हस्तांतरण हो चुका है, तो बुधवार को ही इसकी जांच की जाएगी और एक सप्ताह के अंदर यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। 
किरन वर्मा महापौर 
48 घंटे का अल्टीमेटम
नगर निगम को पत्र लिखकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। तब भी यदि प्रतीक्षालय नहीं खोला गया तो जनता को साथ ले जाएंगे और ताला खुलवा देंगे।
प्रदीप जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed