{"_id":"6047cff28ebc3e8ca1058f80","slug":"why-not-action-mafia-again-in-bundelkhand-jhansi-news-jhs1904755109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले योगी, बुंदेलखंड के माफियाओं पर क्यों नहीं हो रही है कार्रवाई?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले योगी, बुंदेलखंड के माफियाओं पर क्यों नहीं हो रही है कार्रवाई?
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंडल की कानून व्यवस्था की समीक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर तल्ख रहे। उन्होंने अफसरों से दो टूक लहजे में कहा कि बुंदेलखंड के माफियाओं पर आखिर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरह बुंदेलखंड से भी सख्त संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
अपने झांसी दौरे के दौरान मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री ने कमिश्नरी सभागार में मंडल की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने एक के बाद एक झांसी, ललितपुर और जालौन के आपराधिक ग्राफ को देखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन के पास लगातार बुंदेलखंड के खनन माफिया, शराब माफिया व भू माफियाओं की शिकायतें पहुंच रहीं हैं। तमाम लोगों ने अवैध संपत्तियां अर्जित कर ली हैं। बावजूद, यहां कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने सख्त लहजे में अफसरों से पूछा कि माफियाओं के प्रति आखिर नरमी क्यों बरती जा रही है। पूर्वांचल और पश्चिम में माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं। बुंदेलखंड में भी अवैध संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। यहां से भी सख्त संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए। इस दौरान अफसरों सेे उन्होंने कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को देने को भी कहा।