फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Who made seven calls to the nursing student, police engaged in investigation

नर्सिंग छात्रा को किसने कीं सात कॉल, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 23 Feb 2022 11:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Who made seven calls to the nursing student, police engaged in investigation
झांसी। नर्सिंग छात्रा की मौत का रहस्य बरकरार है। इस राज से पर्दा छात्रा के कमरे से बरामद हुआ मोबाइल फोन ही उठा सकता है। मोबाइल फोन पुलिस के कब्जे में है। मालूम चला है कि आखिरी समय में छात्रा के मोबाइल पर सात कॉल आई थीं लेकिन यह कॉल किसकी थीं यह साफ नहीं है। नर्सिग छात्रा का व्हाट्सएप भी अहम सुराग दे सकता है। मोबाइल का लॉक खुलने पर ही इसके बारे में मालूम चल सकेगा। उधर, बुधवार को परिजनों ने महोबा में छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

महोबा के कुलपहाड़ निवासी मुन्ना कोरी की सबसे छोटी बेटी रोशनी (20) झांसी के एक प्राइवेट कालेज से जीएनएम (सामान्य नर्सिंग एवं प्रसूति विद्या) कोर्स करने के साथ ही शहर के एक न्यूरो सर्जन के नर्सिंग होम में बतौर नर्स काम करती थी। वह नवाबाद थाना क्षेत्र में गुमनावारा मुहल्ले में एक प्राइवेट हॉस्टल में रहती थी। सोमवार सुबह वह ड्यूटी खत्म करके हॉस्टल के कमरे में पहुंची थी। कुछ ही देर बाद वह बिस्तर में अचेत पड़ी मिली। रोशनी के साथ हॉस्टल में रहने वाली पूनम ने एंबुलेंस को फोन करके बुलवाया और उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पूनम का कहना है ड्यूटी के दौरान रोशनी परेशान नहीं थी। वहीं, पिता मुन्ना एवं उसका भाई अरविंद रोशनी की मौत को संदिग्ध ठहरा रहे हैं। उनका कहना है उसकी हत्या हुई अथवा उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने रोशनी के कमरे से इस्तेमाल की हुई सिरिंज बरामद की है। इसके बाद से उसकी मौत की गुत्थी हत्या अथवा आत्महत्या में उलझ गई। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन बरामद किया है। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र का कहना है परिजनों से तहरीर मिलने पर मामले की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed