फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Who is made will MLC rejult today

कौन बनेगा एमएलसी, फैसला आज

Thu, 03 Dec 2020 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Who is made will MLC rejult today
झांसी। स्नातक एमएलसी चुनाव में किसके सिर बंधेगा ताज और कौन होगा निराश, ये बृहस्पतिवार को साफ हो जाएगा। बुंदेलखंड महाविद्यालय के कोठारी हॉल में सुबह 6.30 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और देर शाम तक जीत - हार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बुधवार को प्रशासनिक अमला मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
विज्ञापन

इलाहाबाद - झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत दस जनपद आते हैं। इनमें प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी व ललितपुर शामिल हैं। इस बार इस सीट पर सोलह प्रत्याशी मैदान में हैं। मंगलवार को हुए मतदान में क्षेत्र के 1,56,829 मतदाताओं में से 65,310 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 41.64 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया था। क्षेत्र के दसों जनपदों के वोटों की गिनती बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड महाविद्यालय के कोठारी हॉल में होगी। मतों की गिनती सुबह 6.30 बजे से शुरू हो जाएगी और इसके बाद दोेपहर तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, शाम तक मतगणना का काम तो पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन चुनावी परिदृश्य एकदम साफ हो जाएगा। प्रत्याशी की जीत की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए। मतगणना स्थल पर केवल पासधारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बगैर पास के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। दोपहर में रिटर्निंग ऑफिसर/मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा की अगुवाई में मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। इस मौके पर आईजी सुभाष सिंह बघेल, डीएम आंद्रा वामसी, अपर आयुक्त आरपी मिश्रा व पूनम निगम व जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed