फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   While returning from the crematorium, he was hit by a car and died

Jhansi News: श्मशान से लौटते समय कार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 06 Jun 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
While returning from the crematorium, he was hit by a car and died

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बरुआसागर में बुधवार रात करीब नौ बजे छोटे भाई की पत्नी का अंतिम संस्कार कर पैदल घर लौटते समय व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह करीब पांच फुट दूर छिटककर जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।


बरुआसागर थानांतर्गत अयोध्या की टोरिया निवासी प्रकाश की पत्नी गीता (46) की बीमारी के चलते मौते हो गई थी। देर शाम परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर मुक्तिधाम श्मशान घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार करने के बाद रात करीब नौ बजे प्रकाश के बड़े भाई रामप्रसाद (65) पैदल घर जा रहे थे। श्मशान से चंद कदम दूर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जब तक साथ चल रहे लोग कुछ समझ पाते, वह करीब पांच फुट दूर छिटककर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed