फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When the mother was bitten by a dog, the son hanged himself

मां को कुत्ते ने काटा तो बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 29 Dec 2021 09:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
When the mother was bitten by a dog, the son hanged himself
झांसी (छतरपुर)। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की विश्वनाथ कॉलोनी में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। इस घटना की पूरे जिले में चर्चा रही। वाक्या यह हुआ कि मंगलवार को कमलेश के घर में पालतू कुत्ते ने उसकी वृद्ध मां को काट लिया। इस घटना से कमलेश काफी नाराज हो गया। पहले तो वह मां को इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गया। इसके बाद राशन की दुकान से अनाज लेकर आया। अनाज को ब्लैक में बेचकर शराब की। इसके बाद घर आकर उसने कुत्ते को फांसी पर लटका दिया। वह खुद भी पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। लोगों ने देखा तो दोनों को उतारा। फांसी के फंदे से कमलेश की तो मौत हो गई लेकिन कुत्ता बच गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की तहकीकात की।
विज्ञापन

विश्वनाथ कॉलोनी में 50 वर्षीय कमलेश उर्फ गोटीराम अपनी वृद्ध मां शांति के साथ एक झोपड़ी में रहता था। मंगलवार की सुबह पालतू कुत्ते ने उसकी वृद्ध मां को काट लिया जिसका इलाज कराया। मां ने बताया कि उसके कुत्ते के काटने से कमलेश काफी नाराज हो गया था। उसने कुत्ते को मारा भी था। इसके बाद वह घर के लिए कोटे से राशन लेने के लिए चला गया। रास्ते में उसने कुछ राशन बेच कर उसके पैसे से शराब पी ली। इसके बाद वह घर आ गया। वह कुत्ते को लेकर बाहर चला गया। उसने बताया कि बाहर जाकर उसने कुत्ते की गर्दन में जंजीर बांधकर लटका दिया। इसके बाद खुद भी पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाकर लटक गया। कुछ लोग उधर गए तो दोनों को पेड़ से लटका देखा। क्षेत्र के लोगों ने कुत्ते के साथ कमलेश को भी फंदे से उतारा। कुत्ता तो भौंकने लगा लेकिन कमलेश के कोई हरकत नहीं हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed