फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When investigation found short weighing, the palledars were removed and the purchasing centre official was warned

Jhansi News: जांच में पाई घटतौली तो पल्लेदारों को हटाया, क्रय केंद्र के अधिकारी को चेताया

Sun, 27 Apr 2025 01:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 27 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
When investigation found short weighing, the palledars were removed and the purchasing centre official was warned
किसान ही शिकायत पर मंडलायुक्त ने कराई जांच, भविष्य में अपनी देखरेख में खरीद करने का निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि कृषक सुनील कुमार निवासी ग्राम रेवन तहसील मऊरानीपुर ने रेवन-बी पैक्स के गेहूं क्रय केंद्र पर विक्रय किए गए गेहूं की घटतौली के संबंध में शिकायत करते हुए क्रय केंद्र पर हो रही अनियमितताओं की जानकारी दी। मंडलायुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गेहूं की घटतौली किए जाने के प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए। जांच सही पाए जाने पर क्रय केंद्र के पल्लेदारों को हटाने का आदेश दिया।

उप आयुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता ने रेवन बी-पैक्स गेहूं क्रय केंद्र की जांच अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील प्रभारी मऊरानीपुर से करवाई। क्रय केंद्र पर कार्यरत पल्लेदारों द्वारा घटतौली की शिकायत की पुष्टि हुई। शिकायत सही पाए जाने पर पल्लेदारों को हटाने के साथ ही केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी कि भविष्य में अपनी देखरेख में खड़े होकर किसानों को गेहूं खरीद करवाने और पल्लेदारों से पुनः इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता ने बताया कि जांच के समय शिकायतकर्ता सुनील कुमार स्वयं उपस्थित रहे। इस दौरान मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कहा कि मंडल में चल रही गेहूं ख़रीद के संबंध में निर्देश दिए कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर किसानों को पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराई जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि केंद्र पर किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी, घटतौली या किसानों के उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त होती हैं तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कहा कि मंडल में शासन द्वारा आवंटित गेहूं क्रय लक्ष्य से अधिक गेहूं खरीद की संभावनाएं हैं। सभी केंद्र प्रभारी अपने क्षेत्र में किसानों से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए अधिक से अधिक गेहूं खरीद करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed