फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When electricity was not available, people took to the streets and surrounded the power house.

Jhansi News: बिजली नहीं मिली तो सड़क पर उतरे लोग, पावर हाउस का घेराव

Sat, 14 Sep 2024 05:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
When electricity was not available, people took to the streets and surrounded the power house.
- 50 घंटे तो कहीं 72 घंटे तक बिजली रही गुल, लोगों से लगाया जाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शहर की ठप हुई बिजली आपूर्ति अब कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गई है। 50 घंटे तो कहीं 72 घंटे से बिजली गुल होने से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। शुक्रवार शाम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने डेढ़ घंटे तक मुन्नालाल पावर हाउस का घेराव किया। पुलिस ने जब तक हंगामा कर रहे विद्यार्थियों को शांत किया तब तक दतिया गेट पर सड़क पर उतरे लोगों ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। इस बीच अशोका तिराहे पर भी एकजुट लोगों ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया।
दो दिन की बारिश से पुराने शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ठप गई। सबसे ज्यादा दिक्कत मुन्नालाल पावर हाउस से पोषित आतियांताल, नरसिंहराव टोरिया, मुहल्ला चंद्रशेखर आजाद, पंचकुइयां, गणेश बाजार, लक्ष्मणगंज, इतवारी गंज, दरीगरान, अंदर दतिया गेट, नई बस्ती, पठोरिया, बड़ा बाजार, सिजरियो कॉलोनी, अली गोल, उन्नाव गेट, भांडेरी गेट, मेवाती पुरा आदि मुहल्लों के लोगों ने झेली। यहां 50 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

वहीं, सीपी मिशन कंपाउंड व पठोरिया आदि इलाकों में रहने वाले लोगों को 72 घंटे तक बिजली के दर्शन नहीं हुए। शुक्रवार को जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई वैसे ही ट्रांसफार्मर फुंक गया। वहीं, सूती मिल सब स्टेशन से पोषित करारी, पाल कॉलोनी में 50 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति गुल रही। कमोबेश यही हालात जेल सब स्टेशन से पोषित रानी महल, शिवाजी नगर, डडियापुरा, गल्ला मंडी, सागर खिड़की, खुशीपुरा, तालपुरा, कसाई मेडी, ओरछा गेट बाहर आदि इलाकों में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूती मिल फीडर से पोषित करारी, पाल कॉलोनी आदि क्षेत्रों में भी 50 घंटे से ज्यादा बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं आने से घरों में गंभीर पानी की संकट पैदा हो गया। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों कि दिनचर्या पूरी तरह से बेपटरी हो गई। पीने के पानी तक का गंभीर संकट पैदा हो गया। जिसकी वजह से शुक्रवार की शाम को लोगों का धैर्य जवाब दे गया और सड़क पर उतर आए।




कहीं सुनवाई नहीं हुई तब फूटा गुस्सा
बिजली नहीं आने से परेशान जनता बिजली विभाग के कंट्रोल रूम, सब स्टेशन, जेई व एसडीओ को लगातार फोन लगाती रही। घंटों फोन लगाने पर भी फोन नहीं उठे तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया और सड़क पर उतरने को मजबूर हुए।

अफसर बोले-समस्या गंभीर है
अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने माना कि 50 से 72 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहने की समस्या वाकई काफी गंभीर है। फिलहाल बिजली आपूर्ति सुचारू करने पर फोकस है, इसके बाद पता लगाकर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।


एसडीओ और जेई पर गिर सकती है गाज
बिजली की सबसे ज्यादा गंभीर समस्या मुन्नालाल पावर हाउस, सूती मिल सब स्टेशन, जेल चौराहा सब स्टेशन, गल्ला मंडी सब स्टेशन से पोषित इलाकों में रही। 50 से 72 घंटे तक बिजली आपूर्ति से प्रभावित अधिकांश इलाके मुन्नालाल पावर हाउस से जुड़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि आदेश के बावजूद पेड़ों की कटाई-छंटाई नहीं कराने की वजह से दनादन फाॅल्ट हुए। ट्रांसफार्मर फुंके और इंसुलेटर पंक्चर हुए। यदि बारिश को लेकर तैयारियां की होती है, इतनी विकट की समस्या नहीं होती। इसको लेकर अधिकारियों ने जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई का फैसला कर लिया है और उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। चर्चाओं के अनुसार एसडीओ मुन्नालाल पावर हाउस और जेई को चार्जशीट मिलना तय है।



वर्जन
बिजली गुल होने की वजह से परेशान जनता का सड़क पर उतरकर प्रदर्शन व जाम लगाना काफी गंभीर मामला है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। सबसे ज्यादा दिक्कत मुन्नालाल पावर हाउस सब स्टेशन से पोषित इलाकों में रही है। प्राथमिक जांच में इसकी वजह आदेश के बावजूद पेड़ों की समय से कटाई-छंटाई नहीं कराना है, जिसकी वजह से सर्वाधिक फाॅल्ट हुए हैं। इस मामले में जिम्मेदार दोषियों को चार्जशीट थमाई जाएगी। - सैयद अब्बास रिजवी, मुख्य अभियंता बिजली विभाग


बोले परेशान लोग
तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है, जिसकी वजह से पानी का विकट का संकट झेल रहे हैं। प्यास बुझाने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। - समीर भालेराव

बिजली नहीं आ रही और कोई भी अधिकारी समस्या सुनने के लिए फोन नहीं उठा रहा है। ऐसे सड़क पर उतरकर जाम लगाने के सिवाय कोई रास्ता नहीं। -सुमित


सब स्टेशन पर कहा जाता है कुछ देर में बिजली आ जाएगी, मगर घंटों इंतजार करने पर भी दर्शन नहीं होते। सब झूठ बोल रहे हैं, जिससे दिक्कत है। - करन कुशवाहा

तीन दिन से बिजली नहीं होने से पानी तक नहीं है। दैनिक दिनचर्या पूरी तरह से चरमरा गई है। पीने का पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। - शहजाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed