फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wheels of Millennium Express jammed, passengers panicked after seeing smoke

Jhansi News: मिलेनियम एक्सप्रेस के पहिये जाम, धुआं देख घबराए यात्री

Wed, 09 Jul 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Wheels of Millennium Express jammed, passengers panicked after seeing smoke

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जाने वाली मिलेनियम एक्सप्रेस (12646) ट्रेन के पहिए कोटरा-सोनागिर के बीच जाम हो गए। पहियों ने धुआं भी छोड़ दिया। यह देख यात्री घबरा गए। सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। टेक्निकल स्टाफ ने यहां पहुंचकर सुधार कार्य किया। करीब 20 मिनट तक चले सुधार के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।


मिलेनियम एक्सप्रेस (12646) मंगलवार की सुबह आगरा से झांसी की ओर रवाना हो रही थी। कोटरा-सोनागिर के बीच अचानक ट्रेन खड़ी हो गई। पता चला कि इसके पहिये जाम थे और धुआं निकल रहा था। कुछ यात्रियों ने जब यह नीचे उतरकर देखा तो वह घबरा गए। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। बाद में यहां तकनीकी टीम ने पहुंचकर जांच की और सुधार कार्य किया। यह कार्य करीब 20 मिनट तक चला। धुएं पर नियंत्रण के साथ जाम पहियों को सुधारकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई। इस घटना से यात्रियों को परेशानी हुई, अन्य ट्रेनें भी लेट हुईं। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि पहिये चिपकने की वजह से यह दिक्कत पैदा हुई। इसे ठीक कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed