फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wheat arrival increased in Galla Mandi, tractors and trolleys everywhere

Jhansi News: गल्ला मंडी में बढ़ी गेहूं की आवक, हर ओर ट्रैक्टर और ट्रॉलियां

Thu, 10 Apr 2025 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrival increased in Galla Mandi, tractors and trolleys everywhere
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गल्ला मंडी में गेहूं की आवक फिर से बढ़ गई है। बुधवार को गल्ला मंडी के सामने सड़क पर लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि मंडी के भीतर गेहूं से भरे ट्रैक्टरों का जमावड़ा लगा रहा। बुधवार को लगभग 17.5 हजार क्विंटल तक गेहूं की आवक होने की संभावना जताई गई है।

रबी फसल की कटाई लगभग होने वाली है और किसानों का गेहूं खेतों में रखा हुआ है। किसान गेहूं की थ्रेसिंग करा रहा है और गेहूं बेचने के लिए गल्ला मंडी पहुंच रहा है। इसी के चलते बुधवार को गल्ला मंडी में ट्रैक्टरों का भारी जमावड़ा लगा रहा। सुबह 9:00 बजे से ही गल्ला मंडी से लगभग एक किलोमीटर दूर हाईवे के पास तक ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंडी खुलते ही ट्रैक्टरों की भीड़ गल्ला मंडी में प्रवेश कर गई और कुछ ही देर में गल्ला मंडी वाहनों से भर गई। हर जगह सिर्फ ट्रैक्टर, पिकअप और लोडिंग वाहन ही नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ट्रैक्टरों को व्यवस्थित करने में जुट गईं। हाईवे से मंडी तक यातायात पुलिस कर्मियों ने सभी ट्रैक्टरों को एक लाइन में करवा दिया, जबकि बाकी वाहनों को सड़क की खाली लाइन से निकाला गया। वहीं गल्ला मंडी में बुधवार को लगभग 35 हजार से अधिक कट्टी यानि साढ़े सत्रह हजार क्विंटल से अधिक आवक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला मंडी में एक माह में ही अभी तक साढ़े तीन लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है, जबकि अभी अप्रैल माह तक गेहूं की आवक और भी अधिक आने की संभावना जताई जा रही हे। गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष संजीव जैन कप्तान ने बताया कि मंडी में बुधवार को लगभग 35 हजार से अधिक कट्टी गेहूं की आवक हुई है। जबकि गेहूं का रेट लगभग 2325 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे हैं। बहुत अच्छी क्वालिटी का गेहूं 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed