फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   What are the guards on duty taking salary for : Anupama Singh Lodhi

ड्यूटी पर तैनात गार्ड किस बात की ले रहे पगार : अनुपमा सिंह लोधी

Thu, 12 Jun 2025 02:30 AM IST
सचिन सोनी संवाद न्यूज एजेंसी/झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी/झांसी Published by: सचिन सोनी Updated Thu, 12 Jun 2025 02:30 AM IST
सार

विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में महिला आयोग सदस्य अनुपमा सिंह को चार शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के अंदर डॉक्टरों से मारपीट हुई।  ऐसा नहीं होना चाहिए था। बच्चे के हाथ में बोतल देकर इलाज कराने के मामले को निंदनीय बताया।

विज्ञापन
What are the guards on duty taking salary for : Anupama Singh Lodhi
विकास भवन में जनसुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी। मेडिकल कॉलेज में गार्ड तैनात हैं और सभी को पगार दी जाती है। उनके होते हुए मेडिकल कॉलेज के अंदर डॉक्टरों से मारपीट हुई। जिस वक्त घटना हुई गार्ड कहां थे। वे किस बात की पगार ले रहे हैं। वाकई में यह घटना शर्मनाक है। यह नाराजगी महिला आयोग सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने विकास भवन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जताई। जनसुनवाई में चार शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल में चाहे मरीज पिटे या तीमारदार या फिर डॉक्टर, इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए। इस घटना के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से मामले की प्रगति जानने का प्रयास किया पर किसी ने इस संबंध में जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने बच्चे के हाथ में बोतल देकर इलाज कराने के मामले को निंदनीय बताया। इस दौरान उन्होंने विभागवार समीक्षा कर विभागों से संबंधित जानकारी मांगी। उन्होंने श्रम योजनाओं की जानकारी लेने के बाद श्रमिकों की संख्या जानी। इस पर उन्होंने संख्या ज्ञात होने से इंकार कर दिया। सदस्य ने उन्हें अगली बार से संख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, महिला थानाध्यक्ष, उप जिला क्षयरोग अधिकारी, प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी, शहर मिशन प्रबंधक राजकुमार, पूर्ति निरीक्षक, अपर जिला सूचना अधिकारी से विभागवार योजनाओं की जानकारी ली। जनसुनवाई के दौरान पुलिस, राजस्व, खाद्य आपूर्ति और वन स्टाॅप सेंटर से जुड़ी एक-एक समस्याएं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल से प्रताड़ित महिलाओं के प्रति जताई संवेदना
जनसुनवाई में महिला आयोग की सदस्य ने ससुराल से प्रताड़ित होकर अलग रहने वाली महिलाओं की जीविकायापन को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पूछा कि जो महिला बच्चे के साथ अलग जीवन यापन कर रही है, उसके लिए किसी विभाग में रोजगार की संभावना है। साथ ही उन्हें आश्रय दिए जाने की योजना है। इस पर सभी विभागों ने हाथ खड़े कर दिये। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को ऐसी महिलाएं जो जनसुनवाई में आतीं हैं उनके जीवन यापन के लिए रोजगार अपने माध्यम से उपलब्ध कराने का आदेश दिया।
नपाई कराकर ही बनाएं सेक्टर
मोठ के बगुवां बुजुर्ग से आईं कस्तूरी देवी ने बताया कि उनके गांव में सरकारी गूल में सेक्टर काटे जा रहे हैं। इन सेक्टरों को बगैर नपाई से काटे जाने के कारण किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने नपाई के बाद ही सेक्टर काटने का आश्वासन दिया है।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य से की मुलाकात
महिला आयोग की सदस्य ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह से मुलाकात की और बीते दिनों चिकित्सक और तीमारदार के बीच हुई मारपीट की घटना की जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने उन्हें बताया कि दोनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है पर अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उन्होंने दो तीन दिन बाद प्रगति की जानकारी देने का आश्वासन दिया।

स्थान सर्किट हाउस था पर शिकायतें सुनीं विकास भवन में
सूचना विभाग की ओर से बुधवार को महिला आयोग की सदस्य की ओर से आयाेजित जन सुनवाई का स्थान सर्किट हाउस तय था पर आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ। इससे कई शिकायतकर्ता सीधे सर्किट हाउस पहुंचे लेकिन वहां सन्नाटा पाकर लौट गए। यही कारण रहा कि बुधवार को जनसुनवाई में गिनी चुनी शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed