फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   wellknown farmer contribute in devlopment

किसान जागरूक हों, तभी विकास संभव

Mon, 24 Dec 2018 01:22 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 24 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
wellknown farmer contribute in devlopment
chaudhri charan singh - फोटो : demo
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान सम्मान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के 72 किसानों को सम्मानित किया गया। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि जो किसान हित की बात करेगा, वही दिलों पर राज करेगा। किसान जागरूक होगा, तभी विकास कर पाएगा। कृषि प्रदर्शनी और विद्युत विभाग ने शिविर भी लगाया।
विज्ञापन

कृषि भवन प्रांगण में विधायक ने कहा कि किसान दलालों से बचें और पैसा देकर कोई काम न कराएं। विभागीय अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के  सबसे कमजोर किसानों को दिलाया जाए। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि किसान बिजली विभाग की योजना कटिया हटाओ - कनेक्शन पाओ का लाभ उठाएं। किसानों की कर्ज माफी अच्छा कदम है। देश के भगोड़े दस उद्योगपति की संपत्ति जब्त कर देश भर के किसानों का कर्ज माफ किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसान हित की बात की और मंच साझा किए। किसान नेता कमलेश लंबरदार ने खरीद केंद्रों पर हो रहीं गड़बड़ियां ठीक कराने की मांग की। लेखपालों से किसानों का शोषण बंद कराया जाए। श्याम बिहारी गुप्त ने कहा कि छुट्टा जानवरों की समस्या का समाधान किसान ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक उमेश चंद्र कटियार ने कहा कि किसान फसल बीमा का लाभ जरूर उठाएं 30 दिसंबर तक किसान हर हाल में फसल बीमा करा लें।
इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर रणधीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह, उपनिदेशक उद्यान भैरम सिंह, डीडीएम नाबार्ड अमित सोनी, डॉ. पीके सोनी, लल्ला सिंह, दीपक कुशवाहा मौजूद रहे।

उत्पीड़न कर रही भाजपा: डॉ. चंद्रपाल सिंह
झांसी। समाजवादी पार्टी ने किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने चौधरी साहब के आदर्शों पर चलकर किसानों के लिए बिजली, सिंचाई और कर्ज माफी कर कई बड़े फैसले लिए। लेकिन, अब भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, बड़ागांव ब्लाक प्रमुख कैलाश नारायण यादव, चिरगांव ब्लाक प्रमुख रामनरेश यादव, शकील खान, रामजी शरण, चंद्रप्रकाश मिश्रा, मीरा रायकवार, हरभजन साहू, विकास सिंह रिंटू मौजूद रहे।
उधर, समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा ने किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 116 वीं जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि चौधरी साहब केवल किसानों के ही नहीं दलितों, पिछड़ों और गरीबों के मसीहा थे। इस मौके पर अमित नैनवानी, सदरुलहसन, राजकुमारी ठाकुर, शुभम यादव मौजूद रहे।

किसानों को सम्मानित किया
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया गया। कुलपति डॉ. अरविंद कुमार ने बीज उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित किया। फसल उत्पादन में बढ़ोत्तरी और औषधीय खेती को बढ़ावा देने के सुझाव दिए। इस मौके पर डॉ. एसपी सिंह, डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. एके पांडेय, डॉ. अवधेश उत्तम, भैरम सिंह, डॉ. उमेश कटियार, डॉ. मीनाक्षी आर्य, डॉ. अंशुमान सिंह मौजूद रहे।
इसी तरह बांदा कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े कृषि विज्ञान केंद्र भरारी में पांच प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें संजय ग्राम ईशागढ़, रामनारायण ग्राम बेहटा, पूरनलाल बड़ागांव, अरविंद श्रीवास पाड़री, राजाबेटी लकारा शामिल रहे। ग्राम प्रधान नौटा हाटी मनोहर लाल, केंद्र के वैज्ञानिक प्रभारी अधिकारी डॉ. आदेश कुमार, डॉ. विमल राज यादव, डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. आदेश कुमार, अनिल कुमार सोलंकी मौजूद रहे।

चौधरी साहब के कार्यों को याद किया
झांसी। भारतीय जनता किसान मोर्चा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को याद किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह राजपूत, केशव राजपूत, मनोज तिवारी, बिरजू कुशवाहा, लाखन सिंह मौजूद रहे।

जिला श्रम अधिवक्ता संघ के महासचिव संतोष सिंह चौहान ने गोष्ठी आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। इस मौके पर प्रदीप सक्सेना, अशोक सक्सेना, जयप्रकाश नामदेव, नवल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed