फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Webcasting will be done at 1160 polling places in Lok Sabha elections.

Jhansi News: लोकसभा चुनाव में 1160 मतदेय स्थलों पर होगी वेबकास्टिंग

Sun, 24 Mar 2024 03:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Webcasting will be done at 1160 polling places in Lok Sabha elections.
- सभी बूथों पर अलग से तैनात की जाएंगी वीडियो सर्विलांस टीमें
विज्ञापन

- मतदान प्रक्रिया पर आयोग की रहेगी सीधी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इस लोकसभा चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के 1160 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग होगी। इन सभी बूथों के लिए अलग से वीडियो सर्विलांस टीमें तैनात की जाएंगी। वेबकास्टिंग के जरिये निर्वाचन आयोग मतदान प्रक्रिया पर सीधी नजर रख सकेगा।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर 20 मई को मतदान होगा। जबकि, 26 अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल किए जाने लगेंगे। क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं के 2257 बूथों पर मतदान होगा। इनमें से निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1160 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। वेबकास्टिंग के लिए चिह्नित किए गए बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे इंटरनेट से कनेक्ट रहेंगे। कैमरे इस ढंग से लगाए जाएंगे कि उनमें पूरा मतदेय स्थल नजर आएगा। बस ईवीएम दिखाई नहीं देगी। इससे मतदान की गोपनीयता प्रभावित न हो। वेबकास्टिंग के जरिये बूथों पर होने वाली मतदान प्रक्रिया की जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूम से भी वेबकास्टिंग वाले की बूथों की निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन

----------
वेबकास्टिंग के जरिये लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था रहेगी। क्रिटिकल व वल्नरेबल बूथों के साथ आवश्यकतानुसार अन्य बूथों को भी वेबकास्टिंग के लिए चिह्नित किया गया है। इसके जरिए मतदान प्रक्रिया को कंट्रोल रूम से सीधा देखा जा सकेगा। - अरुण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विधानसभावार वेबकास्टिंग के लिए चयनित बूथ
विधानसभा बूथ वेबकास्टिंग वाले बूथ
बबीना 370 186
झांसी नगर 395 198
मऊरानीपुर 436 246
ललितपुर 538 270
महरौनी 518 260
योग 2257 1160
-----------
हर विधानसभा में बनेंगे तीन महिला बूथ
महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले की प्रत्येक विधानसभा में तीन-तीन महिला बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सिर्फ महिला कार्मिकों की तैनाती ही की जाएगी। बता दें कि झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के 18,08,690 मतदाताओं में से 8,56,986 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed