फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Weather will show warm weather

नरमी के बाद गर्मी दिखाएगा मौसम

Sat, 29 Apr 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Apr 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Weather will show warm weather
weather - फोटो : demo
शुक्रवार को मौसम का मिजाज तल्ख रहा, लेकिन आने वाले एक - दो दिनों में तापमान का ग्राफ नीचे की ओर जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हल्के बादल छाए रहने के भी आसार हैं। इसके बाद एक बार फिर गर्मी जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही, जिससे दिन भर गर्मी बनी रही। रात में हल्के बादल छाने से तापमान के तेवर ढीले हुए। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि शनिवार से तापमान में कमी की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 23 डिग्री रहने के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान नीचे सरक कर 38 डिग्री पर पहुंच जाएगा। लेकिन, सोमवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 42, मंगलवार को 43 और बुधवार को 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed