फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ways to avoid corona, distributed masks

कोरोना से बचने के बताए तरीके, बांटे मास्क

Thu, 19 Mar 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ways to avoid corona, distributed masks
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत मास्क बांटे गए तथा कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।
झांसी। अमर उजाला की मुहिम ‘अपराजिता’ के तहत बुधवार को खालसा इंटर कॉलेज के पास झुग्गी बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बस्ती में रहने वाले लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें मास्क भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

बस्ती में स्थित सरस्वती संस्कार केंद्र में सामाजिक संस्था अक्षय जन सेवा समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बस्ती के लोगों को बताया गया कि वे स्वच्छता का पूरा ख्याल रखें। अपने घर व बस्ती को साफ रखें। दिन में कई बार साबुन से हाथ धोएं। खांसी-जुकाम होने पर तत्काल डाक्टर के पास जाएं। लोगों को बताया गया कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है, बस सतर्कता बरतकर इससे दूरी बनाई रखी जा सकती है। इस दौरान समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी ने लोगों को मास्क वितरित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर केंद्र के संचालक आचार्य राजकुमार द्विवेदी, रवीश त्रिपाठी, संजीव शर्मा, संतोष, मोहन सिंह यादव, मनोज पाठक, मयंक श्रीवास्तव, पूनम अवस्थी, उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री जीतू सोनी, अनुज मुड़िया, प्रदीप त्रिपाठी, नीरज रायकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed