{"_id":"5eb6f1de8ebc3e90b33afe4d","slug":"way-closed-jhansi-news-jhs1663735102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लियां लगाकर बंद किए रास्ते, पुलिस का कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लियां लगाकर बंद किए रास्ते, पुलिस का कड़ा पहरा
विज्ञापन
मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम देते पुलिस कर्मी व सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। ओरछा गेट के रास्ते महानगर में दस्तक देने वाले कोरोना वायरस का संक्रमण बिसातखाना तक पहुंच गया है। बिसातखाना को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है। बल्लियां लगाकर कई मुहल्लों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। शनिवार को अफसरों ने इलाके का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बिसातखाना मुहल्ले में रहने वाले कोरोना संक्रमित युवक की मौत के बाद पूरे शहर क्षे़त्र में दहशत है। मौत की खबर मिलते ही बिसातखाना को हॉटस्पॉट में तब्दील कर राई का ताजिया तिराहा पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था। इसके अलावा आसपास के मुहल्ले मुकरयाना, खटकयाना, अलीगोल खिड़की, सराय, पायगा, इतवारी गंज में भी सख्ती बढ़ा दी गई है। बैरिकेडिंग लगाकर इन मुहल्लों में जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है। इन मुहल्लों में आवाजाही रोक दी गई है। शनिवार सुबह एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, सीओ सिटी संग्राम सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए थे। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि इन इलाकों में सख्ती बढ़ाने के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बेवजह निकलने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
पुलिसकर्मी रहें सतर्क
एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बिसातखाना इलाके में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिसकर्मी लगातार सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें। साथ ही मास्क व ग्लव्स का उपयोग भी जरूर करें।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट इलाके को किया सैनिटाइज
झांसी। अग्निशमन विभाग की टीम ने प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को हॉटस्पॉट बिसातखाने से जुड़े कोतवाली से चौकी उन्नाव गेट तक व इमलीपुरा को सैनिटाइज किया। अग्निशमन टीम ने गुरसराय क्षेत्र को भी सैनिटाइज किया।