{"_id":"5eb6f4a28ebc3e90af11c2c1","slug":"watter-supply-intrrupted-jhansi-news-jhs1663665146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ने रोकी पानी की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ने रोकी पानी की रफ्तार
विज्ञापन
watter supply intrrupted
झांसी। माताटीला बांध पर बिजली का केबल बक्सा फटने से कच्चा पानी मिलने में व्यवधान पड़ गया। इससे शनिवार को झांसी शहर को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका, जिससे सुबह के वक्त ऊंचाई क्षेत्र में स्थित सिविल लाइन टंकी से जुड़े क्षेत्रों को आपूर्ति नहीं मिल सकी। इससे हजारों लोग परेशान रहे।
माताटीला बांध से झांसी महानगर, बबीना, तालबेहट आदि आसपास के क्षेत्रों की जलापूर्ति होती है। बबीना में बने जलशोधन केंद्र में पानी साफ होने के बाद झांसी आता है। बबीना आने वाली 11 करोड़ लीटर (110 एमएलडी) और चार करोड़ लीटर (40 एमएलडी) क्षमता वाली कच्चे पानी की पाइप लाइनों के सीपी टैंक माताटीला बांध पर बने हैं। सीपी टैंक (कॉन्सटेंट प्रेशर टैंक) में पानी बांध के निचली सतह से लिया जाता है। 996 फीट तक जल निगम को बिना पंपिंग के पानी मिल जाता है। इससे कम जलस्तर होने पर पंपिंग कर कच्चा पानी लेना पड़ता है। एक मई से जलनिगम पंपिंग कर बांध से कच्चा पानी ले रहा है।
शुक्रवार की रात बिजली विभाग का केबल बक्सा फटने से पंपिंग मोटरों को जनरेटर से एक साथ चलाना संभव नहीं हो पा रहा था। इस कारण कई घंटों तक बबीना तक कच्चा पानी कम आ सका। इसका प्रभाव झांसी आने वाले पानी पर भी पड़ा। शनिवार की शाम केबल बक्सा दुरुस्त होने पर आपूर्ति सामान्य हो गई। इस संबंध में बबीना जलशोधन केंद्र के उपखंड अधिकारी आरके त्रिपाठी ने बताया कि केबल बक्सा फटने के कारण कुछ घंटे बांध से कम पानी मिल सका। लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है।