फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   watter problems in kapoor tekri

कपूर टेकरी में भारी जल संकट

Sun, 12 May 2019 01:11 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 12 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
watter problems in kapoor tekri
water problems jhansi - फोटो : demo
झांसी। महानगर के कपूर टेकरी में भारी जल संकट देखने को मिल रहा है। इलाके में लगे हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है जिससे इलाके के लोगों को पीने के पानी के लिए भी दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

तापमान में तेजी होते ही शहर के कई इलाकों में पानी का संकट देखने को मिल रहा है। शहर के कपूर टेकरी में लोगों को पीने के पानी के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। इलाके में पानी की पाइप लाइन तो है लेकिन सालों से उसमें पानी आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के लोगों को पीने के पानी के लिए भी दूसरे इलाकों में जाना पड़ रहा है। इलाके के लोगों को ने बताया कि सालों से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है, जो गर्मियों में और भी विकराल रूप धारण कर लेती है। ेेेेेेेेेपानी के टैंकरों की नियमित व्यवस्था नहीं होने से लोगों के सामने भारी जल संकट खड़ा हो गया है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का हल नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन


सालों से इलाके में पानी की समस्या बनी हुई है। गर्मी में समस्या विकराल हो जाती है। लगातार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। हर बार आश्वासन ही दिया गया है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलीम, स्थानीय नागरिक

इलाके में लगे हैंडपंप से पानी नहीं आ रहा है। क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन तो डली हुई है लेकिन पानी यदाकदा ही आता है। इलाके के लोगों को पीने के पानी के लिए भी रात भर रतजगा करना पड़ रहा है।
शकील, स्थानीय नागरिक


 पानी की समस्या का स्थायी निदान करने के लिए सालों से अधिकारियों से गुहार लगा रहे है। कई बार अधिकारियों ने सर्वे कर समस्या की हकीकत को जाना लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।

गुड्डो, स्थानीय नागरिक

प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री व स्थानीय अधिकारियों को लिखित रूप से समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुकीम, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed