फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   watter laser show soon in chitrakoot

चित्रकूट में पानी के पर्दे पर दिखेगी रामकथा

Thu, 12 Dec 2019 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
watter laser show soon in chitrakoot
झांसी। धर्म नगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के पानी के पर्दे पर लेजर शो के जरिये सैलानियों और श्रद्धालुओं को राम कथा देखने और सुनने को मिलेगी। 45 मिनट के शो में रामकथा के महत्वपूर्ण प्रसंगों के रंग बिरंगी चित्र और संस्कृत व अवधी में संवाद संगीत की मधुर धुनों पर सुनने को मिलेंगे। इस वाटर लेजर शो के लिए केंद्र सरकार ने एक करोड़ रुपये आवंटित किए है। मार्च से यह शो शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की कथा में चित्रकूट का महत्वपूर्ण स्थान है। मान्यता है कि भगवान राम ने सीता जी और लक्ष्मण के साथ अपने वनवास के चौदह वर्षों में से 11 वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। भगवान कामतानाथ जी सहित क ई प्रमुख मंदिरों और प्राकृतिक सुंदरता के कारण चित्रकूट में हजारों श्रद्धालु और सैलानी प्रतिदिन आते है। सैलानियों के आवागमन के हिसाब से यहां पर राज्य सरकार ने कार्य भी कराए है।
विज्ञापन

अब केंद्र सरकार ने भी मंदाकिनी नदी के मंदाकिनी घाट पर वॉटर लेजर शो कराने की योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए एक करोड़ रुपये आवंटित किए है। लेजर शो पेन इंटरनेशनल संस्था द्वारा तैयार किया जा रहा है। इसमें वाल्मीकि रामायण, राम चरित मानस में उल्लेखित रामकथा के महत्वपूर्ण प्रसंग नदी के पानी के पर्दे पर दिखाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरके रावत ने बताया कि यह शो 45 मिनट का होगा, जो शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा। इसे नि:शुल्क देखा जा सकेगा। सैलानी एवं श्रद्धालु इसे मंदाकिनी घाट पर बैठकर देख सकेंगे। मार्च में लेजर शो शुरू हो जाएगा।
महर्षि वाल्मीकि आश्रम का होगा पर्यटन विकास
चित्रकूट में 93 लाख 83 हजार रुपये की लागत में महर्षि वाल्मीकि आश्रम का भी पर्यटन विकास होगा। वन्य क्षेत्र में काफी ऊंची पहाड़ी पर मौजूद इस मंदिर में इस धनराशि से यज्ञशाला, सभा कक्ष, स्वच्छ पेयजल, संपर्क मार्ग, सीढ़ियों की मरम्मत, सोलर ऊर्जा लाइट आदि कार्य कराए जाएंगे। इस मंदिर में रामनवमी और नवरात्र पर विशाल मेला लगता है।

अनूठा माना जाता है लेजर वॉटर शो
दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर का लेजर वॉटर शो विश्व में सबसे अनूठा माना जाता है। इसमें भारतीय धर्म संस्कृति की गाथा को खूबसूरती से प्रस्तुत किया जाता है। शो में वरुण, अग्नि, वायु, इंद्र सहित कई पौराणिक देवताओं के चित्र दिखाएं जाते है। ताकि नई पीढ़ी प्राचीन भारत से परिचित हो। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में भी पानी के पर्दे पर लेजर शो का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed