फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water will flow in the canals, pools and ponds will be filled, the crisis will end

Jhansi News: नहरों में दौड़ा पानी, भरे जाएंगे पोखर और तालाब, खत्म होगा संकट

Thu, 15 May 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Water will flow in the canals, pools and ponds will be filled, the crisis will end
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या के समाधान के लिए सिंचाई विभाग ने नहरों का संचालन शुरू कर दिया है। इन नहरों के पानी से क्षेत्र के सूखे पड़े तालाब और पोखरों को भरा जाएगा, जिससे पशुओं के समक्ष पानी का संकट नहीं रहेगा।

गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट खड़ा हो गया है। तालाब और पोखर सूख जाने की वजह से पशुओं के समक्ष जल संकट खड़ा हो गया है। जबकि, गर्मी के मद्देनजर मोंठ क्षेत्र में स्थित गो आश्रय स्थलों से भी गोवंशों को छुट्टा कर दिया गया है। पानी की तलाश में पशु यहां-वहां विचरण करते नजर आते हैं। इस समस्या को अमर उजाला के छह मई के अंक में ‘तालाब, पोखर सूखे, पानी के लिए भटक रहे पशु’ खबर के माध्यम से उठाया गया था, जिसका खासा असर हुआ है। हरकत में आए सिंचाई विभाग ने बेतवा प्रखंड कुठौंद और हमीरपुर शाखा की दोनों नहरों में पानी छोड़ दिया है। इन नहरों के पानी से छोटे तालाब और पोखरों को भरा जाएगा। इससे पशुओं को राहत तो मिलेगी ही, साथ ही आगामी फसल की बुआई के लिए खेतों की मिट्टी को भी नमी मिलेगी। सिंचाई विभाग की ओर से बताया गया कि नहरों को 30 मई तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed