फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water problem in the city due to valve failure

Jhansi News: वाॅल्व खराब होने से शहर भर में रही पानी की परेशानी

Tue, 18 Apr 2023 11:55 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 18 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Water problem in the city due to valve failure
झांसी। गर्मी में शहर के 50 हजार से अधिक परिवार मंगलवार को पानी के लिए तरस गए। दरअसल, जलसंस्थान द्वारा इलाइट चौराहे पर वॉल्व की मरम्मत की जा रही है। इससे शहरभर में पानी की परेशानी रही। लोगों को सुबह तो थोड़ी बहुत पेयजल आपूर्ति की गई है, लेकिन शाम को आधे शहर में पानी नहीं आया है। ऐसे में मजबूरन आवास विकास, सिद्धेश्वर नगर, मसीहागंज, इलाहाबाद बैंक चौराहा, मिशन कंपाउंड, शिवाजी नगर, पिछोर, लक्ष्मीगेट, तालपुरा, सदर बाजार, बीएचईएल, एमईएस, खैलार, रामनाथ सिटी, पीएसी, झांसी कैंट बोर्ड, मेडिकल कॉलेज, ग्रासलैंड समेत संपूर्ण महानगर के लोगों को हैंडपंप और टैंकरों का सहारा लेना पड़ा है। वहीं, देर रात तक वॉल्व मरम्मत का काम चलने के कारण बुधवार को भी महानगर के लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है। अधिशासी अभियंता आरएस बादलीवाल के मुताबिक कर्मचारियों के द्वारा वॉल्व मरम्मत काम कराया जा रहा है, बुधवार को लोगों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed