फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water level of paricha, dhukwan, maatatila dam increased

पारीछा, ढुकुवां बांध लबालब, माताटीला का बढ़ा जलस्तर, देखने पहुंचे पर्यटक

Wed, 10 Jul 2019 03:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
water level of paricha, dhukwan, maatatila dam increased
बारिश के बाद उफनाया सुकुवां ढुकुवां बांध। - फोटो : REPORTERS
झमाझम बारिश से जिले के पारीछा और सुकुवां ढुकुवां बांध उफना गए हैं। महानगर के पेयजल स्रोत माताटीला बांध में डेढ़ फुट पानी बढ़ गया है। बांधों का यह मनोरम दृश्य देखने के लिए पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। जनपद में अभी तक 246 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन


जून के आखिरी सप्ताह में बारिश न होने से बांधों का जलस्तर काफी घट गया था लेकिन जुलाई में हो रही झमाझम बारिश से झांसी और ललितपुर के बांधों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। जनपद में स्थित पारीछा और सुकुवां ढुकुवां बांध तो उफना गए हैं। पारीछा से 13304 क्यूसेक और ढुकुंवा से 931 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यहां के मनोरम दृश्य को देखने के लिए मंगलवार से पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया। मंगलवार की दोपहर बारिश बंद होने के बाद दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


इधर, माताटीला बांध से झांसी महानगर और बबीना क्षेत्रों को जलापूर्ति होती है। यहीं से सिंचाई के लिए भी पानी सप्लाई किया जाता है। पूरे साल सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त पानी चाहिए तो माताटीला बांध का भरना जरूरी है। पिछले कुछ दिनों से ललितपुर और आसपास क्षेत्रों में हो रही झमाझम बारिश से बांध का जलस्तर डेढ़ फुट बढ़ गया है। इस बांध का जलस्तर 1012 फुट के सापेक्ष 987.30 फुट पर पहुंच गया था, जो बारिश से बढ़कर 988.80 फीट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, झांसी में हो रही लगातार वर्षा से धसान नदी पर बने पहाड़ी और लहचूरा बांध में भी पानी बढ़ रहा है। सपरार बांध अभी आठ मीटर खाली है। पहूज ,डोंगरी और खपरार बांध का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इसी तरह कुछ दिन और बारिश होती रही तो सभी बांधों से पानी छोड़ने की नौबत आ जाएगी। यानी बांध लबालब हो जाएंगे।
राजघाट बांध में भी बढ़ रहा पानी
बेतवा नदी का पानी सबसे पहले ललितपुर क्षेत्र में स्थित राजघाट बांध में रोका जाता है। इस बांध से छूटा पानी माताटीला बांध को भरता है। माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी सुकुंवां ढुकुवां और पारीछा बांध से होता हुआ उरई जालौन, हमीरपुर तक नहर के जरिये सिंचाई के लिए पहुंचता है। झमाझम बारिश से राजघाट बांध का भी जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बांध का जलस्तर 371.0 मीटर है। अभी 360.20 मीटर पर पहुंच गया है।

झांसी में सबसे अधिक बारिश दर्ज
सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार झांसी जनपद में अभी तक 246 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है। जनपद में औसत वर्षा 825 मिलीमीटर है। सोमवार और मंगलवार को 50 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह ललितपुर में 155 मिलीमीटर, बांदा में 236 मिलीमीटर, जालौन में 89 मिलीमीटर, हमीरपुर में 108 मिलीमीटर, महोबा में 125 मिलीमीटर और चित्रकूटधाम कर्वी में अभी तक 104 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

पुनालीकलां के रिपटे पर फंसी स्कूल बस
मंगलवार की सुबह महानगर से 12 किलोमीटर दूर रक्सा क्षेत्र के पुनावलीकलां के पास रिपटे के ऊपर बारिश का पानी आ गया, तभी यहां से गुजरी स्कूल की बस रिपटे पर खराब हो गई। खबर लगते ही गांव वाले मौके पर पहुंच गए। बाद में गांव वालों की मदद से बस से बच्चों को निकाला गया। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हो सका।
पिछोर का नाला तुड़वाया
शहर क्षेत्र की घनी आबादी इलाकों का गंदा पानी लक्ष्मी ताल से होकर नाले से पिछोर की तरफ जाता है। पहले इन नालों का पानी लक्ष्मी ताल में ही गिरता था, लेकिन अब इन नालों को पिछोर की तरफ मोड़ दिया गया है। लक्ष्मी तालाब से पिछोर की तरफ एक नाला बनाया गया है, जिससे पानी आगे बढ़ता है। मगर, अतिक्रमण के कारण यह नाला कई जगह छोटा हो गया है। मंगलवार को तेज बारिश से यह नाला उफना गया और बाहर बड़ागेट से पिछोर के बीच स्थित द्वारिका कॉलोनी के घरों पानी भर गया। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को दी। सूचना पर अतिक्रमण प्रभारी पुष्पराज गौतम, लेखपाल व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बाद में नाले को तीन जगह तुड़वा कर पानी को खेतों की तरफ मोड़ा गया।

आज से बेतवा नहर में छोड़ा जाएगा पानी
पारीछा बांध के लबालब होने के बाद हमीरपुर की मांग पर 10 जुलाई से 2000 क्यूसेक पानी बेतवा नहर में छोड़ा जाएगा। इसमें एक हजार क्यूसेक हमीरपुर शाखा, पांच सौ क्यूसेक कुठौंद शाखा और पांच सौ क्यूसेक मुख्य नहर में जाएगा।
बांध क्षमता जलस्तर
माताटीला 308.46 301.39
सुकुवां ढुकुवां 273.71 271.33
पारीछा 194.65 193.37
सपरार 224.64 216.49
पहाड़ी 195.93 193.94
लहचूरा 182.27 180.28
बड़वार झील 186.61 181.43
पहूज 234.09 232.35
डोंगरी 272.20 269.05
खपरार 273.00 270.35
लखेरी 185.20 179.60
सिजार 209.55 203.00
(नोट- जलस्तर मीटर में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed