{"_id":"6567803f40be91ad3e06818d","slug":"water-for-irrigation-will-reach-19-villages-through-pipes-jhansi-news-c-360-1-jh11006-1796-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 19 गांवों में पाइप से पहुंचेगा सिंचाई के लिए पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 19 गांवों में पाइप से पहुंचेगा सिंचाई के लिए पानी
Wed, 29 Nov 2023 11:47 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
- 400 करोड़ की लागत से तैयार होगी परियोजना, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गुरसराय विकासखंड के 19 गांवों में 400 करोड़ रुपये से सिंचाई के लिए पाइप से पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पारीछा में पंप हाउस बनाया जाएगा। सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव को शासन की मंजूरी के लिए भेजा है। पहले प्रोजेक्ट में गुरसराय विकास खंड के 10 गांव शामिल थे। लेकिन, जनप्रतिनिधियों और किसानों की मांग के बाद इसमें नौ गांवों को शामिल किया गया।
सिंचाई विभाग ने पिछले साल गुरसराय विकास खंड के 10 गांव में पानी की पाइपलाइन बिछाकर 8.8 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी देने की योजना तैयार की थी। इसकी लागत 250 करोड़ रुपये आंकी गई थी। प्रोजेक्ट में गुरसराय के ग्राम रोरा, बमुनिया, बकायन, बघोरा आदि को शामिल किया था। लेकिन, इन गांवों के आसपास के ग्रामीणों ने उनके गांव को भी योजना में शामिल करने की मांग की। इसके बाद प्रोजेक्ट को नये सिरे से तैयार किया गया है। जिसकी अनुमानित लागत 400 करोड़ रुपये है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यह गांव किए हैं शामिल
प्रस्ताव में गुरसराय के झाला, टहरौली खास, टहरौली कला, मुंदाहा, धुरिया, खिरिया, रंनियारा, धुरवई और बकायन को शामिल किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आठ हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
योजना के तहत पारीछा बांध के पास पंप हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इससे रबी और खरीफ की फसल में इस्तेमाल होने वाली आठ हजार हेक्टेयर भूमि को पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
पाइप से खेतों में पानी पहुंचाने के लिए तैयार की गई योजना में पहले 10 गांव शामिल किए गए थे। इसमें परिवर्तन करते हुए अब 19 गांव को शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट शासन को भेजा गया है।
सिद्धार्थ सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग