फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water flowing onto the road due to a pipeline leak.

Jhansi News: पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर बह रहा पानी

Mon, 22 Jun 2026 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Water flowing onto the road due to a pipeline leak.
मोंठ। मोहल्ला अखाड़ापुरा के सावित्री चौराहे से शिव मंदिर तिराहे तक जल जीवन मिशन के तहत डाली गई पाइपलाइन में कई जगह लीकेज होने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया था। कार्य पूरा होने के बाद सड़क को ऊपर से बंद कर दिया गया, लेकिन अंदर डाली गई पाइपलाइन सही तरीके से नहीं जोड़ी गई। इस कारण अब उसमें लीकेज की समस्या सामने आ रही है। जलापूर्ति शुरू होते ही पाइपलाइन से पानी रिसकर सड़क पर फैलने लगता है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बन जाती है।स्थानीय निवासी अवधेश कुमार, अतुल कुमार, मनोज कुमार, राघवेंद्र और अजय गुप्ता आदि ने विभाग से शीघ्र पाइपलाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed