फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water did not reach 25 thousand houses, notice served to the company

Jhansi News: पच्चीस हजार घरों तक नहीं पहुंचा पानी, कंपनी को थमाया नोटिस

Sun, 29 Jun 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Water did not reach 25 thousand houses, notice served to the company

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर के 25000 घरों तक शनिवार को भी पानी नहीं पहुंचा। कार्यदायी प्राइवेट एजेंसी तहल ने माताटीला बांध से पंप नहीं चलाए। इस वजह से लगातार चौथे दिन आपूर्ति के लिए पानी नहीं मिला। उधर, कार्यदायी एजेंसी के जलापूर्ति बाधित करने पर जल निगम ने नोटिस जारी करते हुए तत्काल आपूर्ति आरंभ करने को कहा है, लेकिन एजेंसी आपूर्ति आरंभ करने को राजी नहीं है। वहीं, जल निगम अफसरों का दावा है कि रविवार से स्थिति बहाल हो जाएगी। महानगर पेयजल योजना के जरिए इजराइल की कंपनी तहल ने पेयजल लाइन बिछाई है। पिछले करीब तीन महीने से टेस्टिंग हो रही है। इसके जरिए सागर गेट, नई बस्ती, तालपुरा, सिविल लाइंस प्रथम, मसीहागंज, सिल्वट गंज, गुमनावारा में टंकियां भरकर उनसे कुछ मोहल्लों में जलापूर्ति आरंभ की गई थी। तहल कंपनी के अभियंताओं का आरोप है 24 जून को बिजौली स्थित ग्रोथ सेंटर के पास दोपहर करीब 12:30 बजे काम करने के दौरान विवाद होने पर स्थानीय लोगों ने अभियंता सतीश पांडेय को पीट दिया। नाराज कर्मचारियों ने सुरक्षा न मिलने पर काम बंद कर दिया। इसके बाद माताटीला बांध से भी पंप का संचालन बंद कर दिया गया। इसके बाद से आपूर्ति नहीं हो रही है। टंकियों में पानी खत्म होने से शनिवार को इनसे करीब 25 हजार घरों में होने वाली आपूर्ति ठप पड़ गई। जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह ने समझाने बुझाने के बावजूद कंपनीकर्मी आपूर्ति आरंभ करने को राजी नहीं हुए हालांकि अधिशासी अभियंता का कहना है कि कंपनी को नोटिस दिया गया है। जल्द ही व्यवस्था बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed