{"_id":"5d640d4a8ebc3e93a230ad02","slug":"water-continiously-released-from-matatila-dam-jhansi-news-jhs146620860","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताटीला बांध से लगातार छोड़ा जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताटीला बांध से लगातार छोड़ा जा रहा पानी
विज्ञापन

झांसी। मध्य प्रदेश से लगातार आ रहे पानी के कारण तीसरे दिन भी राजघाट और माताटीला बांध से पानी छोड़ने का काम चलता रहा। इस पानी से बेतवा नदी उफान पर है। वहीं, राजघाट, सुकुवां ढुकुवां और पारीछा बांध के मनोरम दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। पिकनिक मनाकर खुशगवार मौसम का आनंद ले रहे हैं।
24 अगस्त की दोपहर 12 बजेे पानी बढ़ने पर राजघाट और माताटीला बांध से पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया था। सोमवार को राजघाट बांध के 18 में से आठ गेट दो मीटर पर खोलकर 93 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा था। वहीं, इस पानी से माताटीला बांध का जलस्तर बढ़ने से यहां के 23 में से 11 गेट दो फीट और नौ गेट चार फीट पर खोलकर 97 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इससे ढुकुवां बांध और पारीछा बांध का भी जल स्तर बढ़ गया है। इन बांधों से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। बेतवा नदी में भी तेजी से पानी आगे बढ़ रहा है। वहीं, राजघाट अपने पूर्ण जलस्तर 371.00 मीटर के सापेक्ष 370.40 मीटर और माताटीला का जलस्तर 308.46 मीटर के सापेक्ष 307.94 मीटर भरा चल रहा है।
सुबह की बारिश से बढ़ा आंकड़ा
महानगर और आसपास क्षेत्रों में रविवार को बूंदाबांदी होती रही। मगर, सोमवार को तड़के हुई बारिश ने आंकड़े को आगे बढ़ा दिया। सोमवार को 14 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इससे जनपद में बारिश का आंकड़ा बढ़कर 571 मिलीमीटर पर पहुंच गया। जबकि, यहां का बारिश का औसत आंकड़ा 825 मिलीमीटर का है। वहीं, बुंदेलखंड के अंतर्गत आने वाले बांदा में 776 मिलीमीटर, जालौन में 314 मिलीमीटर, हमीरपुर में 496 मिलीमीटर, ललितपुर में 435 मिलीमीटर, महोबा में 435 मिलीमीटर और चित्रकूट धाम कर्वी में 361 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।