{"_id":"606079408ebc3e8ca45eae0f","slug":"water-atm-se-logo-ko-milega-sudha-pani-jhansi-news-jhs1919279131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर एटीएम से लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर एटीएम से लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन
महानगर में दस स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए जाने है।
- फोटो : ???? ????
वाटर एटीएम से लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी
झांसी। महानगर में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए काम पूरा हो गया। स्मार्ट सिटी के तहत शहर के 10 स्थानों पर वाटर एटीएम लगाए जा रहे हैं। अप्रैल से इन एटीएम का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पानी को शुद्ध करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट भी बनकर तैयार हो गया है।
महानगर में यूं तो नगर निगम के कई स्थानों पर प्याऊ हैं, लेकिन लोगों को शुद्ध पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। साथ ही पानी की टंकियों की सफ ाई न होने से लोग प्याऊ का पानी पीते भी नहीं हैं। ऐसे में स्मार्ट सिटी के तहत महानगर में 10 स्थानों पर करीब दो करोड़ रुपये से वाटर एटीएम लगाने की योजना तैयार की गई थी। पिछले दिनों लक्ष्मीबाई पार्क के पास सेंट्रल यूनिट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां पर पानी को शुद्ध कर टैंकर के जरिए एटीएम तक पहुंचाया जाएगा। एटीएम लगाने के लिए जगहों का चिह्नीकरण करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। हर वाटर एटीएम पर एक हजार लीटर पानी की टंकी रखी जाएगी। इसके अलावा दो मोबाइल वाटर एटीएम शहर में जगह-जगह घूमकर लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराएंगे। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक अप्रैल से वाटर एटीएम का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
इन स्थानों पर बन रहे वाटर एटीएम
ग्वालियर मार्ग नई बस्ती पुलिस चौकी, खंडेराव गेट, बड़ा बाजार, बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, सीपरी बाजार, इलाइट चौराहा, कलक्ट्रेट, जेल चौराहा, बीकेडी चौराहा।
विज्ञापन
वर्जन
स्मार्ट सिटी के तहत वाटर एटीएम लगाने का काम तेजी से चल रहा है। हर वाटर एटीएम पर एक हजार लीटर पानी की टंकी रहेगी, जिससे लोगों को शुद्ध पानी मुहैया होगा।
एस अंबेडकर, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी