फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Waste disposal will be made modern: Mayor

कूड़ा निस्तारण को बनाया जाएगा आधुनिक: महापौर

Fri, 16 Jul 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Waste disposal will be made modern: Mayor
झांसी। स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत करारी में नवनिर्मित एमआरएफ सेंटर का बृहस्पतिवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल ने लोकार्पण किया। करीब 33.67 लाख की लागत से तैयार इस सेंटर की मदद से अब सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग किया जा सकेगा। इस अवसर पर महापौर ने इसे एक महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए कहा इसकी मदद से अब कूड़े से निपटना आसान होगा। शुरूआत में मैनुअल तरीके से काम कराया जा रहा है। आगे यहां मशीनें लगाई जाएंगी। इसकी मदद से दोनों कूड़ा अलग करके गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी जबकि सूखे कूड़े को ग्राइंडर मशीन से काटकर इसका इस्तेमाल सड़क बनाने में किया जाएगा। महापौर ने कहाकि कूड़े से मिलने वाले रिसाइकिल प्लास्टिक से टाइल्स भी बनाई जा सकेगी। इससे शहर के प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। इस दौरान महापौर समेत पार्षदों ने परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त अवनीश राय, पार्षद ममता कुशवाह, मुख्य अभियंता एसके अंबेडकर, अधिशासी अभियंता एमके सिंह, सहायक अभियंता राजकुमार भद्रसेन, परमेंद्र गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed