फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Warning to two JEs and one SDO on low revenue collection

Jhansi News: राजस्व वसूली कम होने पर दो जेई और एक एसडीओ को चेतावनी

Mon, 16 Sep 2024 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Warning to two JEs and one SDO on low revenue collection
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक अजय अग्रवाल ने रविवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में विद्युत विभाग की समीक्षा की। राजस्व वसूली कम होने पर अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी बांसी और जेई जखौरा को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली हर हाल में होनी चाहिए।
बिजनेस प्लान के कार्यों की समीक्षा की, जिसमें गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए। साथ ही धीमी गति से कार्य पाए जाने पर तय समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बांसी और जखौरा में राजस्व वसूली कम होने पर एसडीओ व अवर अभियंता पर कड़ी नाराजगी जताते हुए चेतावनी जारी की। अवर अभियंता जखौरा को भी चेतावनी दी। उन्होंने बांसी, जखौरा व तालाबपुरा में ट्रांसफार्मरों के किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर में लगने वाले स्मार्ट मीटर की जानकारी लेते हुए सर्वे तेज गति से पूर्ण कर सितंबर के अंतिम सप्ताह से मीटर लगाने का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टोर का निरीक्षण कर ट्रांसफार्मर समेत अन्य कार्यों को करने के तरीके बताए। बिजलीघरों को दुरुस्त रखने व साइड पर कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता राजीव कालरा, अधिशासी अभियंता गोविंद जायसवाल, राहुल सिंह समेत सभी एसडीओ व अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
अफसरों के दफ्तरों से होगी स्मार्ट मीटर की शुरुआत : स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत सबसे पहले अधीक्षण अभियंता सहित अन्य दफ्तरों से की जाएगी। अधीक्षण अभियंता राजीव कालरा ने बताया कि उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन पर लगने वाले स्मार्ट मीटर में बैलेंस डलवाने के बाद ही बिजली का उपयोग कर सकेंगे। सभी मीटरों को बदलने का काम शुरू होगा। मीटर लगने के एक माह ही पुराने मीटरों से सप्लाई बंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर कनेक्शन के बाद अब तक कोई बिल जमा नहीं किया गया है, ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article