फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   warm wind to char

चटक धूप के बीच राजस्थान की गर्म हवाओं ने झुलसाया

Thu, 28 May 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
warm wind to char
झांसी में पड़ रही बेतहाशा गर्मी से परेशान महिलाएं।
झांसी। बुधवार को भी मौसम के तेवर तल्ख बने रहे। सुबह से लेकर शाम तक राजस्थान - गुजरात की ओर से आने वाली गर्मी हवाएं चलती रहीं। दिन भर चटक धूप खिली रही। लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल रहा। मौसम के इस मिजाज से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन के भीतर तापमान में मामूली कटौती के आसार हैं।
विज्ञापन

गर्मी अपने पूरे वेग पर है। सुबह से ही सूरज का पारा चढ़ जाता है और दिन भर तीखी धूप खिली रहती है। बुधवार को भी मौसम का यही मिजाज रहा। हालांकि, बीच-बीच में बदली भी छाई, लेकिन वो गर्मी के असर को कम नहीं कर सकी। उस पर सुबह से लेकर शाम तक राजस्थान - गुजरात की ओर से आने वाली गर्म हवाएं लोगों का हाल बेहाल कर रहीं। हालांकि, तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को तापमान 47.5 डिग्री था, जो बुधवार को 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के इस मिजाज से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना रहा। दिन में सड़कों पर सन्नटा पसरा रहा। लोगों ने घरों से बाहर निकलने में परहेज किया।
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि राजस्थान - गुजरात की ओर से गर्म हवाओं के आने का क्रम अभी जारी रहेगा। हालांकि, एक - दो दिन में तापमान का ग्राफ नीचे आएगा। इससे गर्मी से मामूली राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed