फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wardboy commits suicide in Jhansi after being cheated in love by teacher

टीचर से प्यार में मिला ऐसा धोखा: कभी साड़ी पहन लेता था वार्ड ब्वॉय तो कभी अपनाता था दूसरा भेष, अंत में दी जान

Sat, 30 Mar 2024 07:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Mar 2024 07:39 PM IST
सार

शुक्रवार की शाम घर में कोई नहीं था। इसी बीच युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।कोरोना काल में टीचर और युवक दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रह रहे थे।

विज्ञापन
Wardboy commits suicide in Jhansi after being cheated in love by teacher
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी के गुमनावारा निवासी विनय उपाध्याय (33) मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत था। उसे मां की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिली थी। मौसेरे भाई संजय ने बताया कि विनय की एक युवती से दोस्ती हो गई, जो टीचर थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। 

विज्ञापन

कोरोना काल में दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। विनय ने डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लेकर युवती को गहने भी दिए थे। लेकिन, डेढ़ साल पहले युवती ने विनय को धोखा दे दिया था। युवती और उसका परिवार विनय को धमकाने लगा। इससे वह अवसाद में रहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बताया कि वो पिछले करीब डेढ़ साल से अजीब हरकतें करने लगा था। कभी साड़ी पहन लेता था तो कभी दूसरा भेष बना लेता था। शुक्रवार की शाम घर में कोई नहीं था। इसी बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed