फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ward boy and safai worker suspent

बरुआसागर सीएचसी को हटाया, वार्ड ब्वाय और सफाई कर्मचारी निलंबित

Thu, 16 Jul 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ward boy and safai worker suspent
झांसी/बरुआसागर । बरुआसागर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एल-1 अस्पताल में रखे गए 85 कोरोना मरीजों को समय से खाना और नाश्ता न मिलने, अस्पताल में पानी की व्यवस्था और साफ सफाई न होने पर जिलाधिकारी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल गुप्ता को हटा दिया है। उनको गरौठा में तृतीय मेडिकल आफिसर के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा वार्ड ब्वाय और स्वीपर को भी निलंबित कर दिया गया है। शासन के निर्देश पर समीक्षा करने आए स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने भी अधिकारियों को मरीजों की देखरेख और इलाज में कोई लापरवाही न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इन समस्याओं को लेकर 12 जुलाई को मरीजों ने हंगामा किया था। एक मरीज ने समय से खाना न मिलने पर छत से कूदकर जान देने की धमकी दी थी। इस खबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। डीएम ने कहा कि कोविड 19 को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहीं से भी ड्यूटी में लापरवाही मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरुआसागर सीएचसी में कार्य में लापरवाही की वजह से प्रभारी अधीक्षक डॉ. राहुल गुप्ता को हटाकर उनको गरौठा में तृतीय मेडिकल आफिसर के पद पर भेज दिया गया है। इसके अलावा सफाई न करने की शिकायतों और अनुपस्थित रहने पर स्वीपर हेमंत और वार्ड ब्वाय उर्मिला को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत शासन तक पहुंची है। इसीलिए बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से भी आई डॉक्टरों ने की टीम ने सीएचसी का निरीक्षण कर जायजा लिया है। विकास भवन में बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने अफसरों से दो टूक कहा कि कोरोना मरीजों के इलाज में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed