फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wall construction work stopped, shops will be three meters back from the footpath

Jhansi News: दीवार बनाने का काम बंद, फुटपाथ से तीन मीटर पीछे होंगी दुकानें

Sun, 05 Jan 2025 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Wall construction work stopped, shops will be three meters back from the footpath

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बस स्टैंड के सामने पूर्व विधायक की ओर से बनाई गईं दुकानों के सामने नगर निगम द्वारा दीवार खड़ी करने का काम बंद कर दिया गया है। निगम प्रशासन और पूर्व विधायक में तीन मीटर दुकान अंदर करने पर भी सहमति बन गई है। पूर्व विधायक के अधिवक्ता का कहना है कि उनके पास स्टे भी था। नगर निगम ने मेडिकल कॉलेज से इलाइट चौराहे तक आइकोनिक सड़क का निर्माण कराया है। बस स्टैंड के सामने पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास ने दुकानें भी बनवाई हैं। ये मामला नगर निगम की सदन की बैठक में कुछ पार्षदों द्वारा उठाया गया था। पार्षदों का कहना था कि दुकानें संचालित होने के बाद खरीदारी के लिए आने वाले लोग निगम के फुटपाथ पर खड़े होंगे। इससे आवागमन प्रभावित होगा। ऐसे में सदन की बैठक में तय हुआ था कि इन दुकानों के सामने दीवार खड़ी की जाए। बृहस्पतिवार को निगम की टीम ने दीवार खड़ी करने का काम भी शुरू कर दिया। अब ये काम बंद हो गया है। निगम प्रशासन का कहना है कि पूर्व विधायक फुटपाथ से तीन मीटर अंदर दुकान निर्माण पर सहमत हो गए हैं। वहीं, पूर्व विधायक के अधिवक्ता अवधेश विश्वकर्मा का कहना है कि इस मामले में पहले से स्टे था। जब निगम अफसरों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने काम बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed