फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Voting will be held at 1,730 polling places in the assembly elections

विधानसभा चुनाव में 1,730 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

Wed, 13 Oct 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held at 1,730 polling places in the assembly elections
झांसी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1,730 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। 1,200 से अधिक मतदाता किसी भी बूथ पर नहीं रहेेंगे, जिसके चलते इस बार 36 नए बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों को भारत निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटा हुआ है। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर इस बार आयोग ने निर्देश दिए थे कि किसी भी बूथ पर 1,200 से अधिक मतदाताओं को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके चलते नए सिरे से मतदेय स्थल बनाए गए। पिछले चुनाव में जहां जिले की चारों विधानसभाओं में 1,694 बूथ बनाए गए थे, इस बार ये संख्या बढ़कर 1,730 पर पहुंच गई है। जिले में 36 बूथ बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा मतदेय स्थल मऊरानीपुर विधानसभा में 13 बढ़ाए गए हैं। गरौठा में नौ और बबीना व झांसी विधानसभा में सात-सात नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन सभी बूथों की सूची आयोग को भेजी गई थी, जिसे अनुमोदन मिल गया है।
विज्ञापन

विधानसभा बूथ मतदाता
बबीना 392 3,26,097
झांसी 424 4,02,757
मऊरानीपुर 484 4,06,294
गरौठा 430 3,45,083
वोटर बनाने के लिए एक नवंबर से अभियान
झांसी। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक नवंबर से पुनरीक्षण अभियान चलेगा। पूरे माह चलने वाले इस अभियान के दरम्यान नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जाएगा। जबकि, जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या उनका निवास स्थान बदल गया है, ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से हटाए भी जाएंगे। अभियान के दौरान प्रत्येक रविवार को विशेष दिवस का आयोजन होगा, जिसमें बीएलओ मतदेय स्थलों पर बैठकर मतदाताओं की समस्याओं का निवारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed