{"_id":"62095cf23e0a7b6db909f1c9","slug":"voting-makes-you-feel-the-power-of-democracy-do-all-jhansi-news-jhs214918124","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की ताकत का अहसास कराता है मतदान... सभी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की ताकत का अहसास कराता है मतदान... सभी करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मतदान केवल प्रत्याशियों और पार्टियों की हार-जीत ही तय नहीं करता है, बल्कि ये दुनिया को भारत के लोकतंत्र की ताकत का अहसास भी कराता है। इसलिए सभी का मतदान करना जरूरी है। ये बात रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित मतदान की शपथ में दिव्यांग मतदाताओं ने कही।
रानी लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित शपथ में बुंदेलखंड विकलांग विकास समिति के मोहम्मद उमर ने कहा कि दिव्यांग मतदाता मतदान करने जरूर जाएं, ताकि उन्हें देखकर सामान्य मतदाता भी प्रेरित हों। दिनेश यादव, हरीश कुशवाहा व मनोज लिखधारी ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए हर मतदान स्थल पर रैंप भी बनाए गए हैं। धर्मजीत पुरी व नासिर मंसूरी ने कहा कि मतदान अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का कर्तव्य भी है। मजहर कुरैशी, पवन कुशवाहा व मनोज पंडित ने कहा कि मताधिकार देकर संविधान ने देश के हर नागरिक को सरकार बनाने व बदलने की ताकत दी है। अमर प्रजापति, जमालुद्दीन व सारिक खान बोले कि सभी दिव्यांग शत प्रतिशत मतदान कर सामान्य मतदाताओं को प्रेरित करने का काम करें। सुरेश चंद्र कुशवाहा, श्रीकांत भारती व संजीव साहू ने कहा कि जहां जितना ज्यादा मतदान होता है, वहां के लोगों को उतना ही जागरूक माना जाता है। इसलिए सभी बढ़-चढ़कर मतदान करें। मुकेश सेन, ईश्वरी प्रसाद व अनिल वर्मा ने कहा कि यदि कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं है, तो भी मतदान करने जरूर जाएं और नोटा विकल्प को चुनें। मनीष व प्रेमनारायण कुशवाहा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है। इसमें सभी अपनी आहुति देना सुनिश्चित करें।