फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Voting list recheking work start

अधूरी तैयारियों संग शुरू हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य

Fri, 02 Oct 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Voting list recheking work start
Voting list recheking work start
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर बृहस्पतिवार से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य आरंभ हो गया। पहले दिन तमाम ग्राम पंचायतों तक बीएलओ पहुंचे ही नहीं। कई जगह ब्लॉकों में ही बीएलओ किट भी नहीं ली गई। अबकी दफा 1 जनवरी को 18 वर्ष आयु पूरी करने वालों को मतदाता बनने का मौका दिया जा रहा। तीन हजार से अधिक आबादी वाले केंद्रों में दो बीएलओ लगाए जाने की बात कही गई थी लेकिन, ऐसा कोई केंद्र सामने नहीं आया। राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक बीएलओ को घर-घर जाकर गणना एवं सर्वेक्षण का काम करना होगा। मतदाता बनने के लिए पांच नवंबर के बीच ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे। 6-12 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां मांगी जाएंगी। 13-19 दिसंबर के बीच इनका निपटारा होगा। इसके बाद इनकी अलग से सूची बनाकर इनको 20-28 दिसंबर के बीच प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात निर्वाचन नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed