{"_id":"6a2dbef0c8432cd3040f4e10","slug":"voluntary-blood-donation-camp-in-the-district-hospital-today-jhansi-news-c-11-jhs1019-814760-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज
Sun, 14 Jun 2026 02:04 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
झांसी।
विश्व रक्तदाता दिवस पर आज (रविवार) अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगेगा। इसमें कई संगठन रक्तदान में सहभागिता करेंगे। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी एडी हेल्थ डॉ. आरके सक्सेना और सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी करेंगे।
रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। हैप्पीपॉट गार्डन के सर्वेश गौतम की ओर से रक्तदाताओं को एक-एक पौधा भेंट किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि रक्तदान करने से सेहत सही रहती है। आपका रक्त कई लोगों की जान बचाता है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इसमें जेसीआई झांसी गूंज, एमएच बबीना, विश्व हिंदू महासंघ, सन साइन क्लब, डिप्लोमा इंजी. महासंघ आदि रक्तदान में सहभागिता करेंगे।